पश्चिम बंगाल: संदेशखाली मामले में एक टीवी चैनल के रिपोर्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में दायर याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके कुछ घंटें बाद ही बडी खबर सामने आई। जिसमें एक टीवी चैनल के पत्रकार को बंगाल पुलिस ने संदेशखाली में गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पत्रकार ग्राउंड पर संदेशखाली घटना की रिपोर्टिंग कर रहा था। सामने आए एक वीडियों में रिपोर्टर कहता नजर आ रहा है कि मुझे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। वे मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं, क्योंकि मैं संदेशखाली की महिलाओं का साक्षात्कार ले रहा था।

बीजेपी ने साधा निशाना
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि आज, डब्ल्यूबी पुलिस ने स्थानीय लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर रिपोर्टिंग करने के लिए रिपब्लिक टीवी के पत्रकार संटू पैन को संदेशखाली से गिरफ्तार कर लिया। यह एक मामला है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर व्यापक, अमानवीय और सीधा हमला है। यह शर्मनाक है।
'गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया'
वहीं, पैन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा कि मेरे रिपोर्टर को सार्वजनिक परिवहन लेने की अनुमति नहीं दी गई, उसे एक ही जगह पर तीन से चार घंटे तक खड़ा रखा गया। जिसके बाद उसे घसीटा गया। यहां तक कि एक हत्यारे को भी अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका दिया जाता है। चैनल ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने संदेशखाली मामले में "सच्चाई" उजागर करने के लिए रिपब्लिक बांग्ला रिपोर्टर को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications