West Bengal: बंगाल के 4 जिलों में हिंसा, पंचायत चुनाव के दौरान 12 की मौत, जानिए SEC ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल चुनाव का ऐलान के होने के बाद से ही कई जिलों में हिंसा की खबरें सामने आईं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटिंग के दौरान स्थिति को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने बयान जारी किया।
WB Panchayat Election: पश्चिम बंगाल के जिलों पंचायत चुनाव को लेकर भड़की हिंसा मतदान के दिन भी जारी रही। तमाम सुरक्षा प्रबंधों के दौरान मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कई खबरें सामने आईं। ऐसे में चुनाव आयोग ने जिन बूथों को लेकर शिकायतें मिलीं हैं, उनकी जांच कराने का निर्णय लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं की सबसे अधिक शिकायतें चार जिलों से आईं और चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा करते समय उन सभी को ध्यान में रखा जाएगा।
पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर पुलिस ने बताया कि मतदान यानी शनिवार (8 मई) के दिन कई जिलों में हिंसा की घटनाएं देखी गईं। जिसमें सत्तारूढ़ टीएमसी के आठ और भाजपा, सीपीआई (एम), कांग्रेस और आईएसएफ के एक-एक कार्यकर्ता सहित 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्ह के ऊपर स्याही फेंकने के फिराक में एसआईसी कार्यालय में मौजूद एक कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

चुनाव आयुक्त सिन्हा ने कहा, "मुझे कल रात से इन घटनाओं पर सीधे मुझे और नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों पर कॉल की गईं। शनिवार को ऐसी सबसे अधिक घटनाएं उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद जिले जैसे तीन से चार जिलों से सामने आईं। एसईसी को बारासात से 1,300 शिकायतें मिलीं, जिनमें कुछ लोगों के मतपेटियां लेकर भागने की घटनाएं भी शामिल थीं। मामले में विस्तृत जांच होगी। उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा, जहां सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी। या फिर जहां मतदान नहीं हो सका या रोक दिया गया।"
एसआईसी आयुक्त ने कहा कि मतदान के बाद आगला दिन घटनाओं की जांच के लिए होता है। उन्होंने कहा,"पर्यवेक्षक और रिटर्निंग अधिकारी मतदान प्रक्रिया की जांच करेंगे। तभी हम समझ पाएंगे कि कितनी जगहों पर पुनर्मतदान का आदेश देने की जरूरत है।"
वहीं शनिवार का मतदान शांतिपूर्ण रहा या नहीं ये पूछे जाने पर , बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव ने कहा, "जब तक हमें इस पर पूरी रिपोर्ट नहीं मिल जाती, मैं कुछ नहीं कह पाऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications