West Bengal: 'TMC ममता की नौकर', राज्य सरकार पर बिफरे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ईडी पर हुए हमले के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को भ्रष्ट बताते हुए उन्हें तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला बताया है।
अधिकारी ने कहा, "यह (टीएमसी) चोरों, भ्रष्टाचारियों, चरमपंथियों और तुष्टीकरण की पार्टी है। नंदीग्राम के लोग उन्हें जवाब देंगे। पंचायत चुनावों में, बीजेपी ने 11 ग्राम पंचायत सीटें जीतीं। यहां और उनका (टीएमसी) सफाया हो गया।''

शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पर लोगों ने हमला किया था। यह घटना परगना जिले के उत्तर 24 में हुई थी। जहां टीम कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में छापेमारी करने पहुंची थी।
टीम पर हमला उस समय किया गया जब वह तृणमूल नेता शाहजहां शेख के आवास के पास पहुंची, जिन्हें बाद में इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने ईडी टीम के साथ आए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को घेर लिया।
यह भी देखें: 'मणिपुर से बदतर बंगाल के हालात', बीजेपी सांसद ने कहा जांच एजेंसी के काम को बाधित कर रही TMC
इस हमले के बाद से बंगाल में सियासत तेज है। विपक्ष लगातार ममता सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। टीएमसी नेताओं का कहना है कि बीजेपी साजिश के तरह ये सब कर रही है। उनका कहना है कि सुवेंदु अधिकारी हो या कोई और बीजेपी का नेता, भाजपा में शामिल होते ही उनका दामन साफ हो जाता है। उनके भ्रष्टाचार पर कोई सवाल नहीं उठाता ना ही कोई जांच होती है।
इन सब पर जब मीडिया ने बंगाल के विपक्ष के नेता से सवाल किया तो उन्होंने टीएमसी नेताओं को ममता बनर्जी का नौकर बता दिया। उन्होंने कहा, "ये लोग तो पीएम मोदी को भी नहीं छोड़ते। ये लोग गंदे आदमी हैं उनसे सवाल कीजिए मुझसे नहीं। ये सभी ममता के नौकर हैं।"
यह भी देखें: कौन है शंकर आध्या? जिसको ED ने किया गिरफ्तार, जानें कितनी संपत्ति के मालिक












Click it and Unblock the Notifications