पश्चिम बंगाल में ED और CBI के एक्शन से भड़की ममता 'दीदी', विधानसभा में लाएंगी प्रस्ताव
कोलकाता, 12 सितंबर: केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़की हुईं नजर आ रही हैं। राज्य के अंदर कई मामलों में चल रही सीबीआई और ईडी की जबरदस्त कार्रवाई पर ममता 'दीदी' ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। एक तरफ जहां सोमवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। वहीं दूसरी तरफ अब केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ 19 सितंबर को विधानसभा में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के अतिरिक्त हस्तक्षेप के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है, हमने सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा चर्चा के लिए 2 घंटे का समय रखा है।
WB | State govt to bring resolution in Assembly for excess interference of Central Investigative Agencies
— ANI (@ANI) September 12, 2022
Resolution accepted, we've kept 2 hrs for discussion by ruling party & Oppn. Publicity of investigation is creating fear among people: Biman Banerjee, Assembly Speaker pic.twitter.com/70GxcgW8zD
उन्होंने कहा कि जांच का प्रचार लोगों में डर पैदा कर रहा है। बता दें कि यह प्रस्ताव तृणमूल कांग्रेस 19 सितंबर को विधानसभा में लाएगी। बुधवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।
इधर, ईडी के टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की भाभी को तलब करने पर बंगाल के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति को आधी रात को नहीं बुलाया जा सकता, खासकर महिलाओं को। यह केंद्रीय एजेंसियों का निरंकुश रवैया है। वहीं 14 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर उन्होंने कहा कि सोमवार को 14, 15, 16 और 19 सितंबर के लिए सदन के कार्य के बारे में चर्चा की गई।












Click it and Unblock the Notifications