West Bengal: नादिया में वेयरहाउस के अंदर लगी आग, भारी नुकसान की आशंका
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक गोदाम में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक जिस वेयरहाउस में आग लगी उसमें बिजली के उपकरण रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन दस्ता पहुंच चुका है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद है। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
नादिया में वेयरहाउस में आग घटना देर रात सामने आई। आग से गोदाम ने हुए नुकसान का आंकलन के करने पर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में भारी नुकसान की आंशका है।

वहीं नोएडा के डंपिंग यार्ड में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले चार दिन से नोएडा प्राधिकरण उद्यान विभाग के करीब सौ कर्मचारी, 40 टैंकर, 15 जेसीबी और दो शिफ्ट में 150 दमकलकर्मी 15 दमकल वाहनों के जरिये आग बुझाने में जुटे हुए हैं। सोमवार को लगी आग को काबू करने के लिए तत्काल उद्यान विभाग की तरफ से प्रयास शुरू कर दिए गए, लेकिन सूखी पत्तियां और लकड़ी के कारण आग काफी तेजी से फैली और चारों तरफ से लगी आग से उद्यानिक कचरे को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।
Recommended Video
सिटी सेंटर की इस खाली पड़ी जमीन पर करीब एक वर्ष से सूखी पत्तियां, सूखी लकड़ियां और सेक्टर व सड़क किनारे पेड़ों की कटाई छंटाई से निकलने वाले उद्यानिक कचरे को एकत्र किया जा रहा था। एक बार आग लगने के बाद हवा के साथ आग तेजी से बढ़ी। प्राधिकरण की तरफ से आग लगने के मामले में जांच की गई, जिसमें यह बात सामने आई है कि आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर लगाई गई है।
नहीं हो सकी है युवक की पहचान
आसपास सीसीटीवी न होने के कारण आग लगाने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि सड़क पर लगे कैमरों के जरिये युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications