TV9 Bharatvarsha ExitPoll 2021: बंगाल में क्या बचा पाएगी ममता बनर्जी अपनी सरकार या भाजपा मार लेगी बाजी?

कोलकाता, अप्रैल 29: कोरोना महामारी के बीच बंगाल में आज 8वें दौर की मतदान समाप्‍त हो गया। इस बार चुनाव में भाजपा और सत्‍ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच कांटे की टक्‍कर मानी जा रही है। तृणमूल सुप्रीमों ममता दीदी जहां दोबारा से सत्ता में आने की उम्मीद लगाए बैठी हैं वहीं बीजेपी का दावा है कि वो इस बार राज्य में 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2021 के मुख्‍य चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे लेकिन चुनावी प्रक्रिया खत्म होते ही एक्जिट पोल के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं।

Recommended Video

      Exit Poll: West Bengal और Assam में किसकी बनेगी सरकार, जानें Exit Poll के आंकड़े ? | वनइंडिया हिंदी
      asam

      न्यूज चैनल भारतवर्ष-POLSTRAT के एक्टिज पोल के नतीजों की बात करें तो बंगाल में टीएमसी 152-162 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं वाम दल को 16 से 26 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं बीजेपी को 115 से 125 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया गया है।

      देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वे सभी महत्वपूर्ण हैं लेकिन इन पांचों राज्यों में पश्चिम बंगाल के परिणाम पर सबकी नजर टिकी हुई है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को 8वें और अंतिम चरण का चुनाव होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए हैं।

      सर्वाधिक चर्चित इंडिया टुडे एक्सिस एग्जिट पोल में डिया टुडे माय एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला है। राज्य में 292 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ है। इन नतीजों में बीजेपी और सहयोगी दलों को 134 से 160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कड़े मुकाबले में सत्ताधारी टीएमसी को 130 से 156 सीट मिलने की बात एग्जिट पोल नतीजों में कही गई है। वहीं लंबे समय तक बंगाल की सत्‍ता पर काबिज रह चुक लेफ्ट के नेतृत्व वाले गठबंधन को मात्र शून्य से 2 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। बता दें केरल में जहां कांग्रेस लेफ्ट के खिलाफ चुनाव लड़ रही है वहीं पश्चिम बंगाल में कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव लेफ्ट के साथ मिलकर लड़ा है।

      वहीं मद्रास हाईकोर्ट ने देश में फैली कोरोना की दूसरी लहर का जिम्मेदार चुनाव आयोग को बताया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने 2 मई को होने वाली मतगणना के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। ऐसे में अब तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों पर अपना पक्ष रखते हुए एक पत्र लिखा हैं, जिसमें टीएमसी नेकोरोना प्रोटोकॉल के कुछ मुद्दे को लेकर सवाल उठाए हैं।

      https://hindi.oneindia.com/photos/beautiful-pictures-of-super-pink-moon-oi61289.html

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+