Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ममता बनर्जी का भाजपा पर वार, बोलीं- आपको अलविदा, हम दुशासन, मीर जाफर को यहां नहीं चाहते

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर वार, बोलीं- हम दुशासन, मीर जाफर को यहां नहीं चाहते

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तुलना दुशासन और मीर जाफर से करते हुए कहा है कि इनको हम राज्य में नहीं आने देंगे। पूर्वी मिदनापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम ना तो बीजेपी को चाहते हैं और ना ही मोदी का चेहरा देखना चाहते हैं। हम भाजपा को दूर रखना चाहते हैं क्योंकि हम दंगा, लूट नहीं चाहते है। हम राज्य में दुर्योधन, दुशासन, मीर जाफर को नहीं चाहते हैं।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamta Banerjee बोलीं- Duryodhana, Dushasan को नहीं चाहते | वनइंडिया हिंदी

    West Bengal assembly elections 2021 Mamata Banerjee rally in East Midnapore says We dont want to see Modi face

    पूर्वी मिदनापुर में ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी ने टीएमसी से बगावत करने वालों को चुनाव में टिकट दिए हैं और उनकी पार्टी के पुराने नेता घर में बैठकर आंसू बहा रहे हैं। बीजेपी चुनाव में हार देख बौखला रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बीजेपी को विदा कर दीजिए। खुद को लगी चोट का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि विरोधियों ने मुझ पर लगातार हमले किए हैं, कभी मेरे मेरे सिर में चोट मारी गई तो कभी पैर को तोड़ा गया लेकिन वो मुझे रोक नहीं सकते हैं।

    पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी टीएमसी में बढ़ रही तकरार

    पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखें पास आने का साथ ही चुनावी दलों, खासतौर से टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग बढ़ रही है। आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को, दूसरे चरण में 1 अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे में 10 अप्रैल, पांचवे में 17 अप्रैल, छठें में 22 अप्रैल, सातवें में 26 अप्रैल और आठवें यानी आखिरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों पर वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। तब वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+