समाज गौरव अवॉर्ड समारोह में सोनू सूद की उपस्थिति में गुजरात के चेंजमेकर्स का होगा सम्मान
अहमदाबाद: गुजरात में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, नवाचारकर्ताओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायी हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रफ्तार हेडलाइन न्यूज़ द्वारा 'समाज गौरव अवॉर्ड 2026' का भव्य आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) शाम 5:00 बजे द फोरम (The Forum), क्लब O7 रोड, शेला-बोपल, अहमदाबाद में किया जाएगा।
यह समारोह गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने का एक प्रतिष्ठित मंच बनेगा। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 30 विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को 'समाज गौरव अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया जाएगा।

इस भव्य समारोह में देश के प्रसिद्ध अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके साथ उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, स्टार्टअप इकोसिस्टम, संस्कृति एवं कला सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
इस आयोजन का संचालन रफ्तार हेडलाइन न्यूज़ द्वारा उसके मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश गोयल के नेतृत्व में तथा सम्माननीय किशनदास जी के आशीर्वाद से हो रहा है। इस समारोह के प्रेजेंटिंग पार्टनर अयोध्या ग्रुप / श्री रामजी ग्रुप हैं, जिसका प्रतिनिधित्व हिमांशु अग्रवाल एवं समीर शुक्ला कर रहे हैं।
कार्यक्रम को कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। मुख्य सहयोगी के रूप में ईशा रियल एस्टेट डेवलपर्स के चेयरमैन महेश कुशवाह इस आयोजन से जुड़े हैं। वहीं सहयोगी भागीदार के रूप में सारांश फाउंडेशन की डिंपल गोयनका, सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी के चेयरमैन शीतल अग्रवाल, श्याम ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के एच. पी. गुप्ता तथा आर.के. ट्रेडिंग के विनोद अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त है।
इसके अतिरिक्त के. के. ज्वेल्स के कैलाश काबरा इस आयोजन के सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं, जिससे इस प्रतिष्ठित समारोह को और अधिक गरिमा एवं मजबूती प्राप्त हो रही है।
आयोजकों के अनुसार, समाज गौरव अवॉर्ड 2026 केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन व्यक्तित्वों और संस्थाओं की उपलब्धियों का उत्सव है जिन्होंने समाज, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह मंच उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच, नेतृत्व और प्रेरणा का वातावरण तैयार करने का भी माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर रफ्तार हेडलाइन न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश गोयलने कहा, "समाज गौरव अवॉर्ड 2026 हमारे लिए केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। हमारा उद्देश्य गुजरात के उन चेंजमेकर्स को एक मंच पर लाना है, जिनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं और जो अपने कार्यों से सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।"
अयोध्या ग्रुप / श्री रामजी ग्रुप की ओर से हिमांशु अग्रवाल एवं समीर शुक्ला ने कहा,"समाज गौरव अवॉर्ड 2026 एक प्रेरणादायी मंच है, जो समाज और उद्योग जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के साथ-साथ सकारात्मक परिवर्तन की भावना को भी सशक्त बनाता है। हमें इस प्रतिष्ठित पहल के प्रेजेंटिंग पार्टनर के रूप में जुड़कर गर्व है। हमारा विश्वास है कि ऐसे आयोजन न केवल उपलब्धियों का सम्मान करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।"
ईशा रियल एस्टेट डेवलपर्स के चेयरमैन महेश कुशवाहने कहा, "समाज गौरव अवॉर्ड 2026 केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि उन असाधारण व्यक्तित्वों को पहचान देने का एक सार्थक प्रयास है, जो अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमें इस प्रतिष्ठित पहल से जुड़कर गर्व की अनुभूति हो रही है। हमारा विश्वास है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नेतृत्व और उत्कृष्टता की भावना को नई दिशा देंगे तथा युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।"
इस भव्य आयोजन में गुजरातभर से उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट लीडर्स, युवा उद्यमी तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता रहने की उम्मीद है। अपने व्यापक उद्देश्य, प्रतिष्ठित अतिथियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की भागीदारी के साथ समाज गौरव अवॉर्ड 2026 गुजरात के सबसे प्रभावशाली एवं प्रतिष्ठित सम्मान समारोहों में से एक बनने की दिशा में अग्रसर है।












Click it and Unblock the Notifications