बंगाल चुनाव: रिक्शा खींचने वाले के घर पहुंचे अमित शाह, जमीन पर बैठकर खाया खाना, देखें तस्वीरें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अब 5 चरणों के तहत मतदान बाकी है। बीजेपी बंगाल में किसी भी तरह से प्रचार में कसर नहीं छोड़ना चाहती। बीजेपी के दिग्गज नेता यहां लागातर चुनावी सभा और जनसंपर्क करने में लगे हुए है। इसी के तहत आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल के रण में प्रचार कर रहे हैं, जहां डोमजूर में अमित शाह ने एक रिक्शा चालक, जो भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। उनके घर जाकर दोपहर का भोजन किया। इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजीव बनर्जी भी उपस्थित रहे।

Recommended Video

      Bengal Election 2021: Amit Shah ने रिक्शा चालक के घर खाया खाना, किया ये दावा | वनइंडिया हिंदी
      amit shah lunch Domjur

      इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता के घर अमित शाह ने जमीन पर बैठकर खाना खाया। हालांकि ये पहले बार नहीं है, इससे पहले भी वो कई दफा आम बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पर भोजन करते नजर आ चुके हैं। डोमजूर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी का प्रचार करने आया हूं, एक ही पंचायत में मेरा दौरा हुआ। मुझे पूरा भरोसा है राजीव जी प्रचंड बहुमत से इस सीट पर कमल खिलाएंगे।

      amit shah lunch

      वहीं बंगाल में जीत का दावा करते हुए शाह ने कहा कि 2 मई को जब मतगणना होगी तो पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी की हताशा उनके भाषण में, वक्तव्य में और व्यवहार में उजागर हो रहा है। यह बता रहा है कि भाजपा की जीत हो रही है। आपको बता दें कि 10 अप्रैल को चौथे चरण के तहत 44 सीटों पर वोटिंग होनी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+