West Bengal: नहीं थम रही पश्चिम बंगाल में हिंसा, कूचबिहार में हुई गोलीबारी, 1 की मौत, 4 घायल

West Bengal Violence cooch behar: पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्य में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार शहर में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच हुई झड़प में गोलीबारी हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गोली लगने से घायल हो गए।

घटना कूचबिहार के गीतलदाहा की है। न्यूज एएनआई के मुताबिक कूचबिहार के एसपी सुमित कुमार ने कहा है कि पांच लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

West Bengal Violence cooch behar

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के शक में कम से कम चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के लिए वहां एक रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद, कूचबिहार जिले में अलग-अलग स्थानों से झड़प की कई घटनाएं सामने आईं हैं। आज (27 जून) सुबह दिनहाटा के जरीवाला गांव में दो समूह आपस में भिड़ गए। कुछ उपद्रवियों ने गोलीबारी की। झड़प के दौरान गोलीबारी हुई। एक व्यक्ति को गोली मार दी गई और चार अन्य घायल हो गए हैं।

ये घटना जिस जगह हुई है, वहां बांग्लादेश की सीमा बहुत नजदीक है। वहां आने-जाने का एक मात्र साधन नाव है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

क्या झड़प दो राजनीतिक संगठनों के बीच हुई है...? इस सवाल के जवाब में पुलिसकर्मी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वह कोई टिप्पणी करेंगे।

उन्होंने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कुछ भी पुष्टि नहीं कर पाएंगे। अब तक हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है।"

पश्चिम बंगाल में जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों की लगभग 74,000 सीटों के लिए 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+