बंगाल में सीएम और राजभवन के बीच टकराव, कूचबिहार यात्रा को लेकर राज्यपाल को लिखा तीखा खत

कोलकाता, 12 मई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उनकी प्रस्तावित कूच बिहार की यात्रा को लेकर पत्र लिखा है। इस पत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल की यात्रा को राज्य में लंबे समय से स्थापित नियमों का उल्लंघन बताया है जो दशकों में विकसित हुए हैं।

Jagdeep Dhankar

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 13 मई को हिंसाग्रस्त कूचबिहार के दौरे पर जाने की घोषणा की थी। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल कूचबिहार के दौरे पर जाएंगे जहां से वह 14 मई को असम में कैंपों का दौरा करेंगे।

राज्यपाल की इसी यात्रा पर ममता बनर्जी भड़क गई हैं। उन्होंने राज्यपाल की यात्रा को पश्चिम बंगाल के गृह विभाग की नियमावली 1990 में राज्यपाल के लिए वर्णित प्रोटोकॉल और नियमावली के तहत नियमों का उल्लंघन बताया है।

ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा है कि "मुझे सोशल मीडिया से पता चला है कि आप एकतरफा तरीके से 13 मई 2021 से कूचबिहार जा रहे हैं और दुखद रूप से मुझे पता चला है कि यह राज्य में दशकों में विकसित और स्थापित नियमों का उल्लंघन है। इसलिए मैं उम्मीद करती हूं कि अच्छी तरह से स्थापित प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करेंगे और आकस्मक दौरे को टाल देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+