Manipur: मणिपुर की घटना पर PM मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- BJP हिंसा और महिलाओं के लूट की सौदागर
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। गुरुवार को पीएम मोदी ने महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद लगातार विपक्ष मोदी सरकारपर हमलावर है। इसी कड़ी में टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी पीएम मोदी को घेरा है।
मणिपुर लगातार जारी हिंसा और महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के वीडियो वायरल होने के बाद ममता बनर्जी कोलकाता में जमकर मोदी सरकार पर बरसीं। उन्होंने कहा, " उन्होंने ( पीएम मोदी) मणिपुर पर बात नहीं की, उन्होंने मणिपुर के साथ बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ा, लेकिन देश को तोड़ा।"

ममता बनर्जी ने कहा कि हमपर हमला करने के लिए किसी बात को दबाया जाए यह सही नहीं है। आज ये लोग हिंसा और महिलाओं के लूट के सौदागर बन गए हैं।
केंद्र और बीजेपी को घेरा
Recommended Video
ममता बनर्जी कहा कि आप (बीजेपी) केवल एक-पार्टी शासन के पक्ष में हैं। भारत मणिपुर के लिए खड़ा है। मैंने मणिपुर का दौरा करने की अनुमति मांगी है, लेकिन नहीं मिली। विभिन्न राज्यों के कुछ सीएम मणिपुर का दौरा करना चाहते हैं।
वायरल वीडियो पर जताया आक्रोश
महिलाओं की विभत्स वीडियो पर ममता बनर्जी ने खेद जताते हुए कहा कि "वीडियो देखकर ऐसा लगा कि यह कैसा देश है, जहां माताओं-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेरा दिल व्यथित है और भाजपा के नेता इसपर बात करने की बजाय हमें गाली दे रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक बात है।"
ममता को बीजेपी का जवाब
वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष 70 दिन पुराने वीडियो को लेकर चिल्ला रहा है, प्रधानमंत्री ने इस पर जवाब दे दिया है। 2021 के बाद ममता बनर्जी की सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म किए महिलाओं के साथ बलात्कार हुए...इसलिए उनके पास इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications