CM ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक, नशे में धुत शख्स चाकू लेकर सरकारी आवास में घुसा, गिरफ्तार

West Bengal CM Mamata Banerjee Security: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आ रही है। शराब के नशे में धुत एक शख्स मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आवास के पास एक गली में घुसने की कोशिश कर रहा था। जब उसे कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

कोलकाता पुलिस ने उसके कब्जे से एक बंदूक, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए हैं। उसके पास कई एजेंसियों के पहचान पत्र भी थे।

West Bengal CM Mamata Banerjee Security

पुलिस के मुताबिक शेख नूर आलम नाम का व्यक्ति पुलिस स्टिकर लगी कार में यात्रा कर रहा था। कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल ने कहा, "कोलकाता पुलिस ने सीएम ममता बनर्जी के आवास के पास एक व्यक्ति को रोका है, जिसकी पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई है। वह गली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से एक बंदूक, एक चाकू और अलग-अलग एजेंसियों के कई आईडी कार्ड के अलावा प्रतिबंधित पदार्थ मिले। वह पुलिस स्टिकर के साथ एक कार में यात्रा कर रहा था। पुलिस, एसटीएफ और विशेष शाखा स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसकी जांच और पूछताछ कर रही है।"

ये घटना उस दिन हुई है, जब तृणमूल कांग्रेस 'शहीद दिवस' रैली आयोजित कर रही है जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। इस रैली में सीएम ममता बनर्जी के बोलने की भी उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+