West Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने किया डांस, मेदिनीपुर में आर्टिस्ट्स साझा किया मंच, देखें Video
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य में शामिल हुईं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम कलाकरों को साथ डांस किया। इस दौरान सीएम ने आर्टिस्ट्स का हाथ पकड़कर उनके साथ डांस किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों के नेता लगातार अपने चुनावी अभियान में व्यस्त हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में आयोजित एक चुनावी रैली में शामिल हुईं। यहां सीएम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि देश में संविधान को बचाने के लिए आईएनडीआईए की केंद्र में सरकार जरूरी है।

मेदिनीपुर में सीएम स्थानीय नृत्य कलाकारों से भी जुड़ीं। मंच पर सीएम ने उनके साथ डांस भी किया। वहीं इससे पहले सीएम ममता ने विकास रंजन भट्टाचार्य के मामले में बीजेपी को निशाने पर लिया था। सीएम ममता ने कहा कि नौकरियों से हटाने के मतलब साफ है कि चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जा सके और केंद्र सरकार के कर्मियों को लगाया जा सके जो भगवा खेमे के इशारे पर काम करेंगे।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee joins the local artists in dancing, during her public rally in Ghatal in Paschim Medinipur.
(Video Source: Mamata Banerjee's social media page)#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/LC3TFVSfQ0
— ANI (@ANI) April 26, 2024
उन्होंने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में राज्य-स्तरीय चयन परीक्षा-2016 (एसएलटीएस) की भर्ती प्रक्रिया को निष्प्रभावी घोषित किया था और इसके माध्यम से की गई सभी भर्तियों को निरस्त करने का आदेश दिया था। ममता बनर्जी ने कहा, 'अगर किसी ने गलती की है तो उसे सुधारा जा सकता है, लेकिन 25,000 नौकरियां छीन लेना पूरी तरह अन्याय है। अगर इतने सारे शिक्षक नौकरी पर नहीं रहेंगे तो स्कूलों में कैसे काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications