पश्चिम बंगाल: BJP विधायक का दावा-दिसंबर में बंगाल में होगा 'बड़ा खेला', 30 MLA संपर्क में
West Bengal, भारतीय जनता पार्टी के विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को दावा किया कि इस साल दिसंबर के बाद तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार नहीं बचेगी। पश्चिम बंगाल में एक 'बड़ा खेला' होगा। टीएमसी के 30 से ज्यादा विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी की ओर से किसी नेता ने इस तरह का दावा किया है। इससे पहले मिथुन ने भी ऐसा ही दावा किया था।

बीजेपी विधायक विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि, सत्तारूढ़ टीएमसी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का "अस्तित्व दांव पर" है। ममता पर "दिवालिया सरकार" चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल "वित्तीय आपातकाल" की ओर बढ़ रहा है।
बीजेपी एमएलए ने कहा कि, हम रणनीति नहीं बताएंगे, लेकिन कुछ होगा। हमारा नेतृत्व बार-बार दावा कर रहा है कि दिसंबर में बड़ा खेला होगा। हम वित्तीय आपातकाल की ओर बढ़ रहे हैं। यह एक दिवालिया सरकार है। उनके पास पैसा नहीं है।हमारे शीर्ष नेतृत्व और विपक्ष के नेता कहते हैं कि जिस तरह से राज्य चल रहा है, सरकार डीए नहीं दे पा रही है, भुगतान करने में असमर्थ है, नौकरी नहीं मिल रही है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि, राज्य चलाने वालों में से 50 फीसदी जेल में हैं। बाकी 50 फीसदी भी जेल जाएंगे। सरकार कौन चलाएगा? दिसंबर में कुछ हो सकता है। दिसंबर में कई और बाघ, चीता, शेर और शेरनी पकड़े जाएंगे। उनके शब्दों में, लोग जानते हैं कि तृणमूल ने चोरी की है और हम जानते हैं, अगर आप चोरी करते हैं, तो आपको जेल जाना होगा।
बीजेपी विधायक से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सितंबर में दावा किया था कि ममता को गिरफ्तार किया जाएगा और टीएमसी के 40 से अधिक नेता भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने आगे दावा किया था कि टीएमसी सरकार दिसंबर में गिर जाएगी। ममता बनर्जी को दिसंबर तक गिरफ्तार किया जा सकता है। टीएमसी के 41 लोगों के नाम शीर्ष नेतृत्व के पास हैं। सरकार दिसंबर में गिर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications