TMC vs BJP in West Bengal: पश्चिम बंगाल रुझानों में TMC को बड़ी बढ़त, छुआ 200 सीटों का आकड़ा
TMC vs BJP in West Bengal: पश्चिम बंगाल रुझानों में TMC ने बनाई बड़ी बढ़त, भाजपा पीछे रूझानों में
नई दिल्ली, 02 मई: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की आज वोटों की गिनती हो रही है। लेकिन आज सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल चुनावी नतीजे पर टिकी हुई हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई है। पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर होते दिखाई दे रही थी। लेकिन अब ताजा रुझानों में टीएमसी ने 200 सीटों का आंकड़ा छु लिया है। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन 292 सीटों पर ही मतगणना की जा रही है। दो सीटों पर उम्मीदवारों की मौत के बाद चुनाव नहीं हो पाया है।
Recommended Video

- रुझान सुबह 10.45 तक के: बंगाल की 292 सीटों में से 172 सीटों के अधिकारिक रुझान सामने आए गए हैं। जिसमें से 112 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 58 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
-टॉलीगंज से बीजेपी के बाबुल सुप्रियो पीछे चल रहे हैं। टीएमसी छोड़ बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। एग्जिट पोल में भी पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच बताया जा रहा था।
-टीवी चैनल से बात करते हुए टीएमसी नेता साकिर अली ने कहा है कि राज्य में उनकी ही पार्टी की सरकार बनने वाली है। हमने पूरा भरोसा है कि जनता ने हमें निराश नहीं किया है।
-पश्चिम बंगाल में 1,113 मतदान केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है। कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य में पिछली चुनाव से कई गुना अधिक काउंटिंग सेंटर बनाए हैं,ताकी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए सके।
बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराए गए थे। बंगाल में चुनाव 27 मार्च 2021 से शुरू हुए थे और 29 अप्रैल को आखिरी चरण के चुनाव हुए।












Click it and Unblock the Notifications