बंगाल: कोरोना संक्रमित RSP उम्मीदवार की मौत, एक दिन में Covid-19 के 9 हजार से अधिक नए मामले

कोलकाता। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में तांडव मचा रखा है। इस बीच पंश्चिम बंगाल से एक बुरी खबर सामने आई है, यहां विधानसभा चुनाव में क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। प्रदीप चार दिन पहलो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, शुक्रवार को उन्होंने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदीप कुमार नंदी आरएसपी की टिकट पर मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। गुरुवार रात तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेरहामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

West Bengal Assembly Elections Corona-infected RSP candidate Pradeep Kumar Nandi passes away

विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुतबाकि शुक्रवार को बंगाल में 9 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए। प्रदीप कुमार नंदी के मौत की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा, शुक्रवार शाम 6 बजे मेडिकल सुविधा में उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले समशेरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। गुरुवार को उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में दम तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सबसे अधिक एकदिनी केस समाने आए। 6,910 नए मामलों के साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 6,43,795 तक पहुंच गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 26 लोगों ने दम तोड़ा, अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 10,506 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक केस कोलकाता से 1,844 नए मामलों और नौ मौतें दर्ज की गईं। इस दौरान प्रदेश में कोरोना से 2,818 लोग ठीक भी हुए। गुरुवार से पश्चिम बंगाल में कोरोना के लिए 40,153 नमूनों का परीक्षण किया गया, कुल परीक्षणों की संख्या 97,15,115 है।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 63,729 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 398 लोगों की हुई मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+