महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 63,729 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 398 लोगों की हुई मौत
मुंबई, अप्रैल, 16: महाराष्ट्र में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 63,729 ने कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। वहीं 398 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। हेल्थ बुलटेन के अनुसार महाराष्ट्र में COVID19 को मात देने के बाद 45,335 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।

महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा 37,03,584 है और 30,04,391लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और अब तक 59,551मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय केस 6,38,034 हैं।
भारत में कोरोना की दूसरी लहर में सारा सरकारी और चिकित्सा तंत्र फेल होता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र ही नहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना का जबदस्त प्रकोप है। देश में पिछले दो दिनों से लगातार करीब 2 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 63,729 संक्रमित केस दर्ज हुए।
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए डिप्टी सीएम अजीत पवार में अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने और आक्सीजन सप्लाई करवाने की कवायद में जुटे हुए हैं। मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के अन्य जिलों में कोरोना मरीजों को न तो बेड नसीब हो रहा है और न ही इलाज। अस्पताल वेंटीलेटर मशीन और आक्सीजन सिलेंडर की कमी का हवाला देकर मरीजों को वापस लौटा रहे हैं। बिना इलाज के कई कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19486 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के 19486 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये अब तक एक दिन में आने वाला सबसे बड़ा मामला है।वहीं, उत्तरप्रदेश में 27,426 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
दिल्ली में बेलगाम हुआ कोरोना, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 19486 मामले












Click it and Unblock the Notifications