पीएम मोदी पर ममता का तंज- 'विकास रुका हुआ है, केवल दाढ़ी बढ़ रही...लगता है कोई स्क्रू ढीला है'

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पहले चरण के तहत पश्चिम बंगाल की 30 सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इन 30 सीटों पर भाजपा और टीएमसी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश का औद्योगिक विकास रुका हुआ है और केवल पीएम मोदी की दाढ़ी बढ़ रही है।

west bengal assembly elections 2021

Recommended Video

    Bengal Election: Facebook पर चुनाव प्रचार में Bengal शीर्ष पर, पहले नंबर पर TMC | वनइंडिया हिंदी

    ममता बनर्जी ने चुनावी जनसभा में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'देश का औद्योगिक विकास रुका हुआ है और केवल पीएम मोदी की दाढ़ी बढ़ रही है। कभी वो खुद को महात्मा गांधी से ऊपर रखते हैं, कभी रविंद्रनाथ टैगोर से बड़ा समझते हैं, कभी खुद को स्वामी विवेकानंद कहते हैं और कभी किसी स्टेडियम का नाम खुद के नाम पर रख देते हैं। एक दिन वो देश को भी बेच देंगे और उसका नाम अपने नाम पर रख लेंगे। उनके दिमाग में कुछ खराबी है। मुझे तो लगता है कि उनका कोई स्क्रू ढीला है।'

    'वो दिन दूर नहीं, जब देश का नाम भी उनके नाम पर होगा'
    गौरतलब है कि इससे पहले एक और चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर इसी तरह तंज कसा था। ममता बनर्जी ने आगे कहा था, 'पीएम मोदी ने अहमदाबाद के एक स्टेडियम का नाम अपने नाम पर रख दिया। कोरोना वायरस टीकाकरण के सर्टिफिकेट तक पर उन्होंने अपनी फोटो लगवा ली। वो इसरो से भी अंतरिक्ष में अपनी तस्वीर भिजवा रहे हैं। अब वो दिन दूर नहीं, जब देश का नाम भी वो अपने नाम पर रख देंगे।' आपको बता दें कि 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में आठ चरण के तहत चुनाव होंगे, जिनमें से पहले चरण के तहत शनिवार को 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+