West Bengal Assembly Elections 2021: ममता ने पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा झूठा, लगाया ये गंभीर आरोप

कोलकाता। वैसे तो 5 राज्‍यो में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन पश्चिम बंगाल का चुनाव हाईवोल्‍टेज बना हुआ है। यहां 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में सीधी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच है। दोनो ही पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी बुधवार को विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्‍होंने पीएम मोदी जैसा झूठा इंसान आजतक नहीं देखा।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Bankura में CM Mamata Banerjee का PM Modi पर बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021: ममता ने पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा झूठा, बंगाल में गुंडे बुलाने का लगाया

    इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गुंडों को बुलाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा बंगाल में यूपी से 'तिलकधारी गुंडे' बुला रही है। रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं पीएम की कुर्सी का बहुम सम्‍मान करती हूं। करना भी चाहिए। लेकिन मैंने आज तक पीएम मोदी की तरह झूठा नहीं देखा है। पीएम मोदी केवल झूठ बोलते हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि आज बीजेपी की प्रताड़ना के कारण उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था।

    ममता ने आगे पूछा कि क्‍या आजतक पीएम मोदी ने किसी को कुछ दिया? अब 15 लाख रुपए नहीं तो बीजेपी को वोट भी नहीं। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी कहती है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ फिर भी वे एक भी रुपया खर्च नहीं कर सके। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार लड़कियों को 1000 से लेकर 2500 रुपए तक छात्रवृत्ति दे रही है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए एक अप्रैल को, तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठे चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 2 मई को परिणाम आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+