PM मोदी का नाम लिए बिना CM ममता ने साधा निशाना, बोलीं- लुटेरे आएं तो बर्तन मारकर उन्हें भगाएं

कोलाकात। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया तो वहीं, टीएमसी चीफ और सीएम ममता बनर्जी ने भी अम्लसूली में एक जनसभा के दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पश्चिम बंगाल में यह चुनाव अब बीजेपी बनाम टीएमसी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी बनाम ममता बनर्जी हो गया है। दोनों ही दिग्गज नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

West Bengal Assembly Elections 2021 CM Mamata Banerjee comment on pm modi

गुरुवार को अम्लसूली पहुंची ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए केंद्र की सत्तारुढ़ पार्टी को लुटेरों का दल बताया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का नाए लिए बिना उनपर भी हमला बोला है। बंगाल की सीएम ने कहा, 'हजारों की संख्या में नेता यहां वोट लूटने आ रहे हैं, वह कई सपने भी दिखा रहे हैं। प्रदेश की जनता को ऐसे लोगों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है, ऐसे लोग सिर्फ वोट लेने के बाद अपने वादे भूल जाया करते हैं।'

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जब आप खाना पकाते हैं तो बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, जब ये लुटेरे आएं तो उसी बर्तन से मारकर उन्हें भगाएं। उन लोगों से कहें कि हम यहा दंगा नहीं चाहते। सीएम ममता ने आगे कहा, 'मैं एक बाघ की तरह हूं और मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। मैं केवल जनता के सामने अपना सिर झुकाती हूं। लेकिन भाजपा जैसी पार्टी महिलाओं, दलितों पर अत्याचार करती है।

Recommended Video

      West Bengal Election 2021: PM Modi के वार पर Mamata Banerjee का पलटवार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      PM मोदी के खेला होबे का दिया जवाब
      ममता बनर्जी ने अपने भाषण में पीएम मोदी के खेला होबे का भी जवाब दिया है। उन्होंने पहले मंच से चंडी पाठ किया उसके बाद लोगों से खेला होबे का नारा लगाने की अपील की। ममता बनर्जी के पीछे-पीछे लोगों ने भी जमकर नारा लगाया। ममता बनर्जी ने कहा, इस बार खेला होकर रहेगा। मैं शुरू से ही छात्रों, किसानों, महिलाओं और गरीबों की सेवा में लगा हूं। लेकिन कुछ लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगा रहा है।

      ममता बनर्जी की नकल क्यों कर रहे हैं?
      खड़गपुर की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि परिवर्तन ममता बनर्जी का नारा है, आप ममता बनर्जी की नकल क्यों कर रहे हैं? बंगाल जीतने के बाद हम दिल्ली जाएंगे और भाजपा को झटका देंगे।

      यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे से पहले पीएम मोदी को याद दिलाया उनका किया वादा, जो नहीं हुआ पूरा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+