ओडिशा सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे से पहले पीएम मोदी को याद दिलाया उनका किया वादा, जो नहीं हुआ पूरा
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 मार्च से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वो राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल (आइजीएच) परिसर में 295 करोड़ की लागत से बने 200 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे से पहले राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे की ओर लोगों का ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें उन्होंने राउरकेल स्टील प्लांट को इस्पात जनरल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सुपर स्पेशियिटी अस्पताल में बदलने का वादा किया था, जिसे पूरा राज्य सरकार ने कराया है।

आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद 21 मार्च से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति के इस दौरे पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें आईजीएच को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बदला गया है। हालांकि ये वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में उस वक्त किया था, जब पीएम मोदी राउरकेला गए थे। अब बीजू जनता दल ने इसे मुद्दा बनाकर भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। नवीन पटनायक की सरकार ने केंद्रीय इस्पात मंत्रालय को याद दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications