देश में सिर्फ दो सिंडिकेट, पहला पीएम मोदी और दूसरा उनका गालफुला दोस्त शाह- ममता बनर्जी
नई दिल्ली। पश्विम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा हाई है। तीन चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने चौथे चरण के वोटिंग से पहले प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सभी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भााजपा पर जमकर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने अमित शाह और पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सिर्फ दो सिंडिकेट हैं। पहला खुद नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा उनका गलफुला गाल वाला प्यारा दादा (अमित शाह)।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि तीन चरणों के चुनाव में उनकी पार्टी को 65 से 70 सीटें मिलेंगी। इसके अलावा ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भी गंभीर आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट देने को कह रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बल बीजेपी की मदद कर रही हैं। वो अमित शाह के इशारों पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के चौथे चरण में 5 जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग होनी है।
There are 2 syndicates - 1st is of Modi & 2nd is of lovely dada with chubby cheeks. Today he said that they'll get 65-70 seats, but I say that with the help of Left & Congress they might get 25. We've done well even in y'day's polls. Central forces asking to vote for BJP: WB CM pic.twitter.com/QVrsGwFHM5
— ANI (@ANI) April 7, 2021












Click it and Unblock the Notifications