WBBSE Board 10th Result 2023: जारी हुआ पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नंबर
पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज यानी शुक्रवार 19 मई को जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते है।

WBBSE WB Board 10th Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। जो भी छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि 10वीं की परीक्षा 5.6 लाख छात्रों ने पास की है। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बासु ने शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान उन्होंने 10वीं बोर्ड टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, परीक्षा में उपस्थिति आदि की घोषणा की।
Recommended Video

हालांकि, रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे एक्टिव होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आपकों बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही, कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।
- रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in जाना होगा।
- इसके बाद आपको WB Madhyamik 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोन नंबर या रोल कोड दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- रिजल्ट की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
मोबाइल के माध्यम से भी कर सकते हैं चेक
10वीं बोर्ड का रिजल्ट आप मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर से Madhyamik Results 2023 का ऐप अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद उम्मीदवार डाउनलोड किए गए ऐप से रिजल्ट चेक कर सकता है।
बता दें कि इस साल लगभग 6 लाख 98 हजार 628 छात्रों को WBBSE माध्यमिक 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत किया गया था। यह परीक्षा 23 फरवरी से 4 मार्ट तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 5.6 लाख छात्र पास हुए है।












Click it and Unblock the Notifications