बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, भांगर में बमबारी, CPM और ISF के कई कार्यकर्ता घायल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए आज यानी 1 जून को मतदान हो रहा है। देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। वहीं आखिरी चरण में भी पश्चिम बंगाल में हो रहे मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं।
पश्चिम बंगाल में शनिवार को मतदान के दौरान भांगर में हिंसा हुई, जिसमें देसी बम फेंके गए। इस हिंसा में CPM और ISF के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पुलिस ने लाठी-चार्ज कर हिंसा को कंट्रोल करने की कोशिश की।

शनिवार को सुबह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में गुस्साई भीड़ ने मतदान केंद्रों में घुसपैठ की और एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को पास के तालाब में फेंक दिया जिसके बाद मतदान प्रभावित रहा। वहीं
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक बयान के अनुसार पोलिंग एजेंटों को कथित तौर पर बूथों में जाने से रोकने के साथ ये अशांति फैली। इस बहिष्कार से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया, जो बाद में जबरन स्टेशनों में घुस गए, वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) से लैस ईवीएम को जबरन जब्त कर लिया और उसे पास के एक ताबाल में फेंक दिया।
वहीं कोलकाता में जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के भांगर में सतुलिया क्षेत्र में भी हिंसा हुई। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प के बाद हिंसा हुई जिसमें आईएसएफ का एक सदस्य घायल हो गई। यहां पर हिंसा के दौरान देशी बम भी दांगे गए।
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा
"आज सुबह 6.40 बजे 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलटाली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए हैं और 1 सीयू, 1 बीयू , 2VVPAT मशीनों को तालाब के अंदर फेंक दिया गया है। सेक्टर पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। सेक्टर के अंतर्गत सभी छह बूथों पर मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल रही है और सेक्टर पदाधिकारी को कागजात उपलब्ध करा दिये गये हैं ।"












Click it and Unblock the Notifications