Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WB Byelection 2022: बालीगंज उपचुनाव में नसीरुद्दीन शाह की एंट्री , भतीजी सायरा हलीम के लिए मांगा वोट, Video

कोलकाता, 04 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो गई है। नहीं, नहीं वो चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं बल्कि वो बालीगंज विधानसभा उपचुनाव सीट के लिए माकपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं सायरा शाह हलीम के लिए वोट मांग रहे हैं। आपको बता दें कि सायरा शाह हलीम अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं और इसलिए ही नसीरुद्दीन शाह ने उनके लिए लोगों से वोट करने की अपील की है।

'वो प्रतिभावान, होशियार, ईमानदार और दयालु हैं'

'वो प्रतिभावान, होशियार, ईमानदार और दयालु हैं'

दरअसल सायरा शाह हलीम ने Twitter पर एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि "मैं किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं हूं और ना ही किसी भी चुनावी पार्टी के कहने से ये कह रहा हूं। मैं निजी तौर पर सायरा शाह का समर्थन कर रहा हूं क्योंकि वो मेरी भतीजी हैं। वो मेरे भाई की बेटी हैं। मैंने बचपन से उन्हें जानता हूं, हालांकि मुझे उनके साथ ज्यादा रहने को तो वक्त नहीं मिला लेकिन मैं ये जरूर जानता हूं कि वो प्रतिभावान, होशियार, ईमानदार और दयालु हैं ।"

'सायरा शाह हलीम के लिए भारी से भारी संख्या में वोट करें'

'सायरा शाह हलीम के लिए भारी से भारी संख्या में वोट करें'

उन्होंने आगे कहा कि "मैंने हमेशा उन्हें लोगों की मदद करते हुए और सामजिक कार्य करते हुए देखा है। वो और उनके पति समाज के लोगों की मदद के लिए डायलेसिस क्लीनिक चला रहे हैं। मैं बालीगंज विधानसभा सीट को लोगों से कहना चाहूंगा कि उन्हें लंबे वक्त के बाद ईमानदार, केयरिंग और उनके हक के लिए लड़नेवाला उम्मीदवार मिला है, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो सायरा शाह हलीम के लिए भारी से भारी संख्या में वोट करें, आप सभी लोग अपना वोट देने से पहले एक बार विचार जरूर करें कि ये सोचे कि कौन उनके लिए खड़ा होगा?"

बाबुल सुप्रियो पर साधा निशाना

बाबुल सुप्रियो पर साधा निशाना

शाह ने आगे कहा कि 'कोई ऐसा उम्मीदवार ना हो, जो कि सिर्फ कुर्सी पाने के लिए दूसरी जगह से आया हो।' मालूम हो कि उनका इशारा बीजेपी छोड़कर TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो की ओर से था, जिन्हें तृणमूल ने बालीगंज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

सायरा शाह एक कवयित्री, सोशल एक्टिविस्ट और एजुकेटर

गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार सायरा शाह एक कवयित्री, सोशल एक्टिविस्ट और एजुकेटर हैं। वह सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह की बेटी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और दिवंगत हासिम अब्दुल हलीम की बहू हैं। उनके पति का नाम डॉ. फूआद हलीम है। सायरा शाह ने ही राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ अभियान चलाया था।

रत्ना पाठक शाह ने भी मांगा वोट

नसीरुद्दीन शाह की ही तरह उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह ने भी सायरा शाह हलीम के लिए वोट मांगा है। उन्होंने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके कहा है कि "सायरा हलीम भविष्य है। उसे वोट दें, मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें सत्ता में लाकर देश के युवाओं के जीवन में बदलाव लाने में मदद कर सकते हैं"।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+