Khan Sir:'किसी खान-वान को समर्थन नहीं', कोचिंग विवाद पर बोले तेजू भईया तो मचा बवाल, किसने कहा-मुस्लिम विरोधी?

Khan SIR: बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटरों के बीच छिड़ी जंग अब राजनीति के गलियारों तक पहुंच चुकी है। चर्चित शिक्षक और प्रसिद्ध यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर और 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद का विवाद गहराता जा रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब विभिन्न राजनीतिक हस्तियां भी खुलकर अपने विचार और प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने लगी हैं।

इस पूरे मामले पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के दिग्गज भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में मशहूर भोजपुरी गायक और नायक खेसारी लाल यादव ने इस विवाद में खान सर के प्रति अपनी सहानुभूति और समर्थन जताया था। हालांकि, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का रुख इस पर बिल्कुल अलग नजर आया।

तेज प्रताप यादव का खान सर पर बड़ा बयान

जब मीडियाकर्मियों ने इस विवाद के संबंध में राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से खान सर की तरफदारी करने से इनकार करते हुए कहा कि 'हम खान वान का समर्थन नहीं करते हैं'। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि 'खान सर को पढ़ाने में नहीं बल्कि फोटो खिंचवाने में दिलचस्पी है, वो राजनीति कर रहे हैं,उन्हें शर्म आनी चाहिए, रील टीचर बने हुए हैं,सब चौपट कर दिया है।'

आप मुस्लिम व्यक्ति का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं? भड़के लोग

तेज प्रताप का यह कड़ा और सीधा बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तेज प्रताप के वीडियो पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि 'आप मुस्लिम व्यक्ति का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं?' तो किसी ने लिखा- 'राजनीति तो आप कर रहे हैं, ज्ञान बिंदु वाला यादव है ना इसलिए।' तो एक ने लिखा कि 'आप लोग ही मुस्लिम vs यादव करते हैं।' तो एक ने लिथा कि 'आप मुस्लिम विरोधी हैं।'

खान ग्लोबल स्टडीज पर हमला और पुलिस की कार्रवाई

अपनी प्राथमिकी में खान सर ने आरोप लगाया था कि 'उनके विरोधी कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु' से जुड़े लोगों ने इस हमले की साजिश रची और उनके सेंटर पर हमला किया।' खान सर की इस लिखित शिकायत पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।

Khan Sir vs Tej Pratap Yadav

जेल में 'ज्ञान बिंदु' संस्थान के निदेशक रौशन आनंद

इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने 'ज्ञान बिंदु' संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल मामले के यह तीनों ही आरोपी न्यायिक हिरासत के तहत जेल की सजा काट रहे हैं।

खान सर के निजी सुरक्षा गार्ड ने चलाई थी गोली!

हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद 'ज्ञान बिंदु' संस्थान ने एक वीडियो क्लिप सार्वजनिक की। इस वीडियो के जरिए उन्होंने खान सर पर खुद ही साजिश रचकर हमला करवाने और हवाई फायरिंग कराने का सनसनीखेज आरोप मढ़ दिया। उनका दावा था कि 'फायरिंग किसी बाहरी हमलावर ने नहीं, बल्कि खान सर के निजी सुरक्षा गार्ड ने की थी।'

खान सर पर दर्ज हुआ मुकदमा, बढ़ी मुसीबत

इस नए आरोपों के बाद पटना पुलिस ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने खान सर के गार्ड से पूछताछ की जिसने स्वीकार किया कि 'खान सर के निर्देश पर ही उसने हवाई फायरिंग की थी।' इस खुलासे के बाद पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ जानलेवा हमले की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

20 जून तक गिरफ्तार नहीं हो सकते हैं खान सर

पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ राहत पाने के लिए खान सर ने पटना सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की, जो कि उन्हें मिल गई। अदालत ने खान सर की संभावित गिरफ्तारी पर 20 जून तक के लिए रोक लगा दी।

रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत

तो वहीं आज खबर आई है कि 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है, मालूम हो कि खान सर ने अपनी शिकायत में प्रिंस यादव पर भी आरोप लगाए थे और वो फायरिंग केस के बाद से वो लगातार फरार चल रहे थे।

यह पढ़ें:'Khan Sir ने मेरा संस्थान हड़प लिया, वो धोखेबाज', कौन हैं निखिल? फैजल खान पर लगाए धमकी देने के आरोप
यह पढ़ें:'Khan Sir ने मेरा संस्थान हड़प लिया, वो धोखेबाज', कौन हैं निखिल? फैजल खान पर लगाए धमकी देने के आरोप
यह पढ़ें:Khan SIR: 'सरकार के तलवे चाट लेंगे', अंजना ओम कश्यप से पहले खान सर ने किसे कहा 'विषकन्या'? Video Viral
यह पढ़ें:Khan SIR: 'सरकार के तलवे चाट लेंगे', अंजना ओम कश्यप से पहले खान सर ने किसे कहा 'विषकन्या'? Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+