VIDEO: भरी गर्मी में हांफ रही बाघिन 'शीला', लेकिन पार्क में उसके 4 शावक यूं कर रहे मस्ती
सिलीगुड़ी। गर्मियों ने इस बार इंसान तो क्या वन्यजीवों के भी पसीना छुड़ा दिए। कहीं जानवर पानी न मिलने से बेहाल हैं तो कहीं मौसम के चढ़ते पारे से हांफ रहे हैं। प्रकृति के ऐसे वातावरण के बीच "बिग कैट्स" यानी बाघों का एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर आपको सुखद अहसास होगा।

बाघिन शीला के शावकों ने की मस्ती
ये बाघिन बंगाल के सफारी पार्क में रहती है। वनकर्मियों ने इसे शीला नाम दिया। अब इसके 4 बच्चे हैं। आज भरी गर्मी में यह हांफते दिखी, लेकिन इसके बच्चे आपस में मस्ती करते नजर आए। वाइल्डलाइफ वर्कर्स ने बताया कि, पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास पार्क में अब यह अकेली बाघिन है। जिसके 4 शावक हैं।

यहीं मिलते हैं रॉयल बंगाल टाइगर
बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। ये जानवर देश के कई इलाकों के जंगल में निवास करते हैं। मगर, जो बाघ बंगाल के क्षेत्रों में मिलते हैं, उनकी प्रजाति को रॉयल बंगाल टाइगर कहा जाता है। ये बाघ सुंदरवन इलाके के जंगल में विचरते रहते हैं। पश्चिम बंगाल राज्य में वन्यजीवों के लिए कई पार्क हैं।

हमारे देश में कितने बाघ हैं?
दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ भारत में ही रहते हैं। भारत दुनिया में 80 प्रतिशत बाघों का घर है। वाइल्डलाइफ रिपोर्ट्स बताती हैं कि, 2006 में यहां पर 1411 बाघ थे जो 2010 में बढ़कर 1,706, 2014 में 2,226 और 2018 में 2,967 हो गए। इस वृद्धि ने वैश्विक आबादी को भी बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई; विश्व वन्यजीव कोष और ग्लोबल टाइगर फोरम के अनुसार वैश्विक स्तर पर जंगली बाघों की संख्या 2010 में 3,159 थी, जो कि बढ़कर 2016 में 3,890 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications