पश्चिम बंगाल में नाबालिग के साथ कथित रेप और हत्या के बाद भड़की हिंसा
पश्चिम बंगाल में नाबालिग के साथ कथित रेप और हत्या के बाद भड़की हिंसा। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए दागे आंसू गैस के गोले। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में शनिवार को 17 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की घटना के बाद हिंसा भड़क गई है। रिपोर्ट के अनुसार 20 साल के युवक ने लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस घटना के बात कालियागंज के निवासियों ने सड़क को बंद कर दिया और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और स्टन गैन का प्रयोग भीड़ को तितर-बितर करने के लिए किया।
पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के बीच शुक्रवार को भी झड़प हुई थी, इस दौरान पुलिस को लाठीचार्च करना पड़ा था। दरअसल जिस तरह से नाबालिग लड़की के शव को पुलिस द्वारा घसीटने का वीडियो सामने आया था उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की गुरुवार को लापता हो गई थी, उसका शव शुक्रवार को तालाब के किनारे मिला था। उसके पास से एक जगह की बोतल भी मिली थी। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, टायर जलाने लगे। इन लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई थी।
पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी का रेप हुआ, उसकी हत्या कर दी गई। हम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। हमे न्याय चाहिए। हम इस मामले में सीबीआई जांच चाहते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
रायगंज की एसपी सना अक्तर ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर हमने पहले ही मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पर हत्या और रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर खाने से सामने आई है। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी का नाम जावेद अली है और उसके पिता का नाम अनिसुर हक है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications