अनोखी शादी का VIDEO वायरल, लड़की ने दूल्हे के माथे पर लगाया सिंदूर, नहीं हुई कन्यादान की रस्म
नई दिल्ली, 11 दिसंबर: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जब भी आप किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर जाएंगे, आपको वहां पर किसी ना किसी की शादी के दिलचस्प फोटोज दिख ही जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की जगह दुल्हन सिंदूर लगाते नजर आ रही है। (वीडियो-नीचे)

2 दिसंबर को हुई शादी
वायरल हो रहा वीडियो कोलकाता का है, जहां शालिनी सेन नाम की लड़की ने 2 दिसंबर को अंकन मजूमदार से शादी रचाई। वैसे तो ये शादी रीति-रिवाज के हिसाब से ही हुई, लेकिन जब मांग में सिंदूर भरने की बारी आई, तो सभी हैरान रह गए। आमतौर पर लड़का लड़की की मांग में सिंदूर भरता है, लेकिन इस शादी में दुल्हन ने दूल्हे के माथे पर सिंदूर लगाया।

तीन पुजारियों ने करवाई शादी
10 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि शालिनी अपने पति के माथे पर सिंदूर लगाती हैं, इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले मिलते हैं, जबकि पीछे ट्रेडिशनल संगीत बज रहा होता है। दिलचस्प बात ये है कि इस शादी को तीन पुजारियों ने करवाया था। जिसमें संस्कृत के अलावा बांग्ला भाषा में भी मंत्र पढ़े गए।

बहुत से लोगों ने की आलोचना
इस शादी में कन्यादान की रस्म नहीं हुई। वहीं वायरल हो रहे वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि 4500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। वैसे बहुत से लोगों ने इस नई परंपरा को शुरू करने के लिए दूल्हा-दुल्हन की तारीफ की, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें ये नहीं पसंद आया। उन्होंने कमेंट में जाकर दोनों को रीति-रिवाजों से खिलवाड़ ना करने की सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications