John Barla: केंद्रीय मंत्री का बयान, कहा- ईसाइयों का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान, लेकिन नहीं मिला सम्मान

केंद्रीय मंत्री जॉन बराला ने कहा कि हमने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है, लेकिन हमारी चर्चों को नुकसान पहुंचाया जाता है। ईसाई देश के लिए खतरा नहीं हैं, राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे हैं।

Union Minister John Barla

Union Minister John Barla On Christian community: केंद्रीय मंत्री और बंगाल की अलीपुरद्वार सीट के सांसद जॉन बारला (Union Minister John Barla) ने कहा कि ईसाई समुदाय (Christian community) ने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है, लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं। नागालैंड के दीमापुर में अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला यह बयान राष्ट्रीय ईसाई परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

राष्ट्रीय ईसाई परिषद के कार्यक्रम में दिया बयान

रविवार को राष्ट्रीय ईसाई परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने कहा कि समुदाय के लोगों को एकजुट होकर देश को आजादी से पहले और उसके बाद उनके योगदान के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग ईसाई समुदाय द्वारा निर्मित संस्थानों में पढ़े हैं और आईएएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर और यहां तक कि राजनीतिक नेता भी बने हैं।

हमारी चर्चों को नुकसान पहुंचाया जाता है: जॉन बराला

राज्य मंत्री बरला ने कहा, "क्या हमें लोगों को यह बताना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया है? हम अपना खुद का ढिंढोरा नहीं पीटते हैं, इसलिए हमें सम्मान नहीं मिलता है।" उन्होंने आगे कहा कि हमने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है, लेकिन हमारी चर्चों को नुकसान पहुंचाया जाता है। ईसाई देश के लिए खतरा नहीं हैं, लेकिन राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे हैं।

लोगों को जागरूक करने का समय है: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश भर के ईसाइयों के लिए एकजुट होने और देश के लिए किए गए उनके योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करने का समय है। आजादी से पहले हमने स्कूल, अस्पताल और आश्रम बनवाए और आज तक देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। पिछली सरकारों में हमें सम्मान नहीं मिला, लेकिन इस सरकार ने मुझे जनता के पास जाने की जिम्मेदारी दी है। और उन्हें वर्तमान सरकार पर भरोसा करने के लिए कहें, क्योंकि यह ईसाइयों के खिलाफ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+