पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में नामांकन करने पहुंचे TMC के दो गुटो के बीच हुई झड़प, एक-दूसरे पर की बमबाजी
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन हो रहा है। इस नामांकन के दौरान दो गुटों में
पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होंगे और 11 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। पंचायत चुनाव के लिए बंगाल में नामांकन शुरू हो चुका है और नामंकन की आखिरी तारीख 15 जून है।
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होते ही राज्य में हिंसा और झड़पे भी शुरू हो चुकी है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बुधवार को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे नेताओं के बीच झड़प हुई और दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर बमबाजी की। दरअसल, बुधवार को कैनिंग में बीडीओ कार्यालय के बाहर टीएमसी की किसी और गुट से नहीं बल्कि टीएमसी के दो गुटों में बीच हुई जिसमें दोनों गुटों ने बम फोड़े।
पुलिस ने पहुंचे कर स्थिति को किया काबू में
दक्षिण 24 परगना के कैंनिंग क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट जो नामांकन के लिए कार्यालय पहुंचे वो आपस में भिड़ गए और मारा-पीटी शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश की।
बता दें पिछले सप्ताह बंगाल में पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा की गई। जिसके बाद दूसरे ही दिन से नामांकन शुरू हो गया कल जब नामांकन करने की आखिरी तारीख है तो बंगाल में नामांकन के दौरान ऐसी झड़पे हो रही हैं।
जानें कैसे शुरू हुई झड़प
ये झड़प तब शुरू हुई जब ब्लॉक अध्यक्ष सैबल लाहिड़ी के प्रतिनिधित्व में टीएमसी कार्यकर्ताओ ने कैनिंग बस स्टैंउ के निकट सड़क जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि टीएमसी के दूसरे गुट ने उन्हें तब रोका जब उनके उम्मीदवार नामांकन करने जा रहे थे। जिस दूसरे गुट के साथ झड़प हुई वो टीएमसी विधायक परेश राम का करीबी बताया जा रहा है।
कार में मिला बम से भरा बैग बरामद किया
वहीं बंगाल के बांकुड़ा में पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर चेकिंग की तो एक कार से बरामद किए बैग में एक दर्जन बम मिले। बंगाल पुलिस ने 8 लोगों को अरेस्ट किया है और कार को भी जब्त कर लिया है।
नामांकन करने से रोक रही टीएमसी
बता दें पश्चिम बंगाल में टीएससी की विपक्षी पार्टी कांग्रेस और भाजपा पिछले पांच दिनों से आरोप लगा रहे हैं कि उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए ब्लॉक डिवीजनल ऑफिसर (बीडीओ) और सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) के कार्यालयों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। जबकि 15 जून दिन गुरुवार पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
कांग्रेस और भाजपा ने की है ये शिकायत
विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 50 से अधिक ब्लॉकों में अराजगकता कर रही है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि हम इस चुनाव को 2013 और 2018 के चुनावों में जो हुआ उसे इस बार के चुनाव में दोबारा नहीं होने देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल से राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर सेंट्रल फोर्स तैनात करने का आग्रह किया था।
पिछले दो पंचायत चुनाव में हुआ था खूब खून-खराबा
बता दें पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव जो इससे पहले हुए वो भी हिंसा से प्रभावित रहे हैं। 2013 की चुनावी हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई थी, 2018 में लगभग 21 लोगों की मौत हुई थी। पिछले पंचायत चुनावों में, TMC ने लगभग 90 प्रतिशत सीटें जीती थीं, जिनमें से 34 प्रतिशत निर्विरोध चुनी गई थी।
कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई हत्या
वहीं इस बार चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही हिंसा शुरू हो चुकी है। बीते शुक्रवार को एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इसके बाद कोलकाता के पास स्थित दक्षिण 24 परगना के भांगोर में सत्तारूढ़ टीएमसी और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं के बीच ताजा झड़पें हुईं थी।
हथियारों से लैस मुंह ढके हुए लोग गस्त लगाते आए नजर
वहीं चेहरों को कपड़ों से ढके हुए आदमी बांस के डंडे, लोहे की धारदार छड़े और हरियार लेकर भंगोर की सड़कों पर गश्त लगाते नजर आए। वहीं बुधवार को बम फेंके गए और मौके पर मौजूद पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं कुछ मीडियाकर्मियों पर भी हमला बोला गया। घटनास्थल पर कुछ देर में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) (दक्षिण बंगाल), एसएन गुप्ता सहित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पहुंचे।
'
#WATCH | A clash erupted between two groups of TMC outside the BDO office in Canning over nomination filing for West Bengal panchayat elections, earlier today pic.twitter.com/HK1J2zBLm3
— ANI (@ANI) June 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications