पार्टी हाईकमान से बोले TMC प्रवक्ता- पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटाएं या मुझे निकाल दें

कोलकाता, 28 जुलाई: बंगाल शिक्षक भर्ती मामले की जांच अब टीएमसी के गले की फांस बन गई है, जहां बुधवार की छापेमारी में भी ईडी को भारी मात्रा में कैश मिला। इस वजह से अब टीएमसी नेता भी मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले में पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष का बयान सामने आया है। उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि चटर्जी को सभी पदों से हटाया जाना चाहिए।

Trinamool

कुणाल ने ट्वीट कर लिखा कि पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्रालय और पार्टी के सभी पदों से हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए। अगर इस बयान को गलत माना जाता है, तो पार्टी को मुझे सभी पदों से हटाने का पूरा अधिकार है। मैं एक सैनिक के रूप में पार्टी के लिए काम जारी रहूंगा। उन्होंने इस ट्वीट के साथ टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।

5 किलो सोने के साथ नगदी बरामद
आपको बता दें ईडी ने बुधवार को पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर दोबारा छापेमारी की। इस दौरान 28.90 करोड़ रुपये की नगदी, 5 किलो सोना और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। इससे पहले वाली छापेमारी में 21.90 करोड़ की नगदी, 56 लाख की विदेशी मुद्रा और 76 लाख का सोना बरामद हुआ था।

कुणाल ने धर्मेंद्र प्रधान से की बात?
आपको बता दें कि हाल ही में ये खबर आई थी कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष से मुलाकात की थी। इस बयान पर अब बीजेपी ने सफाई दी है। पार्टी ने कहा कि कुणाल और प्रधान की मुलाकात अचानक हुई थी। प्रधान किसी कार्यक्रम से कोलकाता में एक कार्यकर्ता के घर गए थे। कुणाल भी वहीं रहते हैं, इस वजह से वो बिना बुलाए पहुंच गए। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये मुलाकात अप्रत्याशित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+