ईडी के समन पर अभिषेक बनर्जी ने लगाए आरोप, कहा- पंचायत चुनाव के लिए परिवार को किया जा रहा प्रताड़ित
तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने ईडी के समन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हे पंचायत चुनाव में रोकने के लिए परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को ईडी ने समन भेजा है। ईडी उनसे शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में 13 जून को पूछताछ करेगी। वहीं, अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से ईडी ने गुरुवार को चार घंटे तक पूछताछ की।
वहीं, इस मामल में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वो समन का पालन नहीं करेंगे वो इस समय पंचायत चुनाव के आउटरीच अभियान में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जांच एजेंसियों के सामने पेश होने के लिए बाध्य नहीं हैं।
अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा गुरुवार को 12.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंची जहां उनसे दिल्ली से आई टीम ने 4 घंटे तक पूछताछ की। रुजिरा को दो बच्चों के साथ सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया। इसके बाद उन्हें 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।
वहीं, अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव से पहले उनके प्रचार अभियान को रोकने के लिए परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, बता दें कि रुजिरा से सीबीआई और ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ईस्टर्न कोल फील्ड्स की खदानों से अवैध रूप में खनन किए गए हजार करोड़ के कोयले घोटाले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications