Train Accident: पश्चिम बंगाल में दो मालगाड़ियों की टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे
train, west bengal, train accident, bankura, indian railway, पश्चिम बंगाल, बांकुडा, रेल हादसा, ट्रेन एक्सिडेंट, भारतीय रेल
Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रेल हादसा सामने आया है, यहां दो मालगड़ियां पटरी से उतर गई हैं। रविवार को दोनों ट्रेनों के बीच हुई टक्कर की वजह से ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए है।
जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। यह हादसा ओंडा स्टेशन पर हुआ है। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रेन के ड्राइवर को मामूली चोट आई है।

रेलवे के अधिकारियों की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि दोनों ही मालगाड़ी खाली थीं, दोनों ट्रेनों के बीच टक्कर क्यों हुई, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है।
इस हादसे की वजह से आंध्र डिवीजन की ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। एडीआरए डिविजन से पश्चिम बंगाल के चार जिलों मिदनापुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और बर्दमान, झारखंड की धनबाद, बोकारो, सिंघभूम की ट्रेनें संचालित की जाती है।
इस रेल हादसे के बाद साउथ ईस्टर्न रेलवे की ने जानकारी दी है कि 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रूट बाधित होने की वजह से 3 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है जबकि 2 ट्रेनों के गंतव्य स्थान को बदल दिया गया है।
सीपीआरो साउथ ईस्टर्न रेलवे आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि एक मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी थी, तभी दूसरी मालगाड़ी जिसे सिग्नल पर रुकना था, लेकिन यह रेड सिग्नल पार करके दूसरी ट्रेन की ओर बढ़ी और उसे टक्कर मार दी और कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रैक को फिर से बहाल किए जाने का काम सुबह 7.30 पूरा कर लिया गया है, यहां से पहली ट्रेन को रवाना भी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 8.30 बजे रवाना की गई है। अभी तक कुल 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications