पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पर आरोप
कोलकाता, जुलाई 22। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना जिले के बिरती इलाके की है। साथ ही हत्या का आरोप बीजेपी पर लगा है। मृतक टीएमसी कार्यकर्ता की पहचान 38 साल के शुभ्राजीत दत्त के रूप में हुई है।

बाइकसवार तीन हमलावरों ने चलाई गोलियां
जानकारी के मुताबिक, शुभ्राजित दत्त उत्तरी दम दम नगर के वॉर्ड 18 में टीएमसी के कार्यकर्ता थे। बुधवार की रात वो वॉर्ड कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में बाइक पर आए तीन हमलावरों ने पहले शुभ्राजीत को रोका और उसके बाद उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में शुभ्राजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हमलावर फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया हत्या का आरोप
आपको बता दें कि बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में शहीद दिवस मनाया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां पर एक वर्चुअल भाषण भी दिया था। इस घटना को लेकर टीएमसी ने कहा है कि शुभ्राजीत की हत्या के पीछे बीजेपी का ही हाथ है। टीएमसी के एक नेता ने कहा है कि 21 जुलाई का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आज हमारी पार्टी का एक कार्यकर्ता भाजपा के हाथों मारा गया है, हम इसकी निंदा करते हैं। हम आरोपियों के लिए कड़ी सजा की भी मांग करते हैं। साथ ही हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
बंगाल में लंबे समये से हो रही हैं राजनीतिक हत्याएं
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल हत्याओं का सिलसिला पिछले 2 साल से जारी है। बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आए दिन आती रहती हैं। विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी ने राजनीतिक हत्याओं को मुद्दा बनाया था, क्योंकि चुनाव से पहले भी और बाद में भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन ही बंगाल में हिंसा हुई थी, जिसमें 2बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए थे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications