पीएम मोदी का दावा- ममता दीदी हार रहीं चुनाव, जल्द भरेंगी दूसरी सीट से नामांकन, TMC ने दिया जवाब
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नंदीग्राम में ममता बनर्जी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सीएम ममता ने पोलिंग बूथ का जायजा लिया, तो वहां वोटिंग सही ढंग से नहीं होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गईं। हंगामा कर रही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग यहां के स्थानीय लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। इस बीच बंगाल के जयनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं और अब सुनने में आ रहा है कि वो किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं।

दरअसल, ममता बनर्जी काफी देर तक नंदीग्राम के बोयाल पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर सात पर धरने पर बैठीं रहीं, जिसपर उनके सामने चुनाव रहे भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह उनका राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है और वे नाटक कर रही हैं। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है।
वहीं पीएम मोदी ने भी जयनगर में अपने भाषण में इस घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ हम सभी ने देखा यह दिखाता है कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। अभी भी अंतिम चरण के मतदान के नामांकन की तिथि बाकी है। क्या यह सच है कि आप (ममता बनर्जी) चुपचाप किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं।
टीएमसी ने दिया ये जवाब
जिसका जवाब देते हुए टीएमसी के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी का नंदीग्राम के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। वह आराम से नंदीग्राम जीत रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications