मंत्रियों की गिरफ्तारी पर भड़के TMC सांसद, कहा-'राज्यपाल रक्त चूसने वाले पागल कुत्ते की तरह घूम रहे हैं'

नारदा केस: मंत्रियों की गिरफ्तारी पर भड़के TMC सांसद, कहा-' राज्यपाल रक्त चूसने वाले, पागल कुत्ते की तरह घूम रहे हैं'

कोलकाता, 18 मई: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने सोमवार (17 मई) को सीबीआई द्वारा राज्य के मंत्रियों और पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तीखा हमला किया है। नारदा स्टिंग घोटाले मामले में सीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के 2 मंत्रियों समेत टीएमसी के 4 नेताओं को गिरफ्तार किया है। कोलकाता हाईकोर्ट ने भी इन नेताओं की जमानत पर रोक लगा दी है। इस बात से भड़के टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल "रक्त चूसने वाले और पागल कुत्ते की तरह घूम रहे हैं"। सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श के बिना प्रतिशोधी रूप से ऐसा किया है। राज्यपाल रक्तपात करने वाले बन गए हैं। वह अब भाजपा से 2024 के चुनाव से पहले टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।''

Recommended Video

    Narada Case : CBI जांच पर भड़के TMC नेता Kalyan Banerjee, Governor को कह दी ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Kalyan Banerjee

    सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ''2024 के चुनाव से पहले टिकट पाने की कोशिश में राज्यपाल टीएमसी के खिलाफ जो चाहे वो कर रहे हैं। ये राज्यपाल सनकी हैं और खून चूसने वाले हो गए हैं। उन्हे यहां एक मिनट भी नहीं रुकना चाहिए। वह पागल कुत्ते की तरह इधर-उधर घूम रहे हैं।" सांसद कल्याण बनर्जी ने टीएमसी इस मामले में अदालत से हस्तक्षेप की मांग कर रही है।

    कल्याण बनर्जी ने कहा, "हम अदालत जा रहे हैं। आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कोविड ​​-19 के दौरान एक फैसला दिया था कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से हिरासत में नहीं ले सकती और गिरफ्तार नहीं कर सकती है। इसके बावजूद, सीबीआई और पुलिस ने हमारी पार्टी के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।"

    टीएमसी समर्थकों ने सोमवार (17 मई) को कोलकाता में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कार्यालय के बाहर अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सुरक्षा बलों पर पथराव किया। नारदा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा की गिरफ्तारी की है।

    सीबीआई ऑफिस के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस पर ध्यान देने के लिए कहा। जगदीप धनखड़ ने कहा कि पुलिस और प्रशासन चुप है और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) को 'अराजकता और संवैधानिक तंत्र की विफलता' के नतीजों का एहसास होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+