'महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने को खड़ा किया नया विवाद', India Vs Bharat पर बोले अभिषेक बनर्जी
Abhishek Banerjee on India Vs Bharat: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारत वर्सेज इंडिया विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भारत बनाम इंडिया विवाद को खड़ा किया है।
उन्होंने कहा कि हमें इन सब में नहीं पड़ना चाहिए। हम इसको पीछा छोड़ते हुए आसमान छूती महंगाई, अनियंत्रित मुद्रास्फीति, सांप्रदायिक तनाव, बेरोजगारी, सीमा विवाद, डबल इंजन और राष्ट्रवाद की उनकी खोखली बयानबाजी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई पर कब लगाम लगेगी। युवाओं को रोजगार कब मिलेगी, इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने ऐसा किया है। वहीं विपक्ष ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इंडिया अलांयस में शामिल दलों ने कहा कि मोदी सरकार हमारे I.N.D.I.A गठबंधन से डर गई है इसलिए देश का नाम बदलने जा रही है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'आपको इनकी INDIA शब्द से घबराहट नहीं नज़र आ रही है, ये हताश हैं इसलिए नाम बदल रहे हैं>
दरअसल G-20 के बाद सरकार की ओर से विशेष संसद सत्र बुलाया गया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इस सत्र में मोदी सरकार संविधान में 'इंडिया' शब्द को हटाने के लिए बिल पेश करने वाली है। जिसको लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भड़क गए हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं।
ये विवाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र से उठा है, जिस पर President of India ना लिखकर President of Bharat लिखा है।
यह भी पढ़ें- 'संविधान और शास्त्रों में भी नहीं हुआ 'इंडिया' का उपयोग', अनिल विज ने पूछा-फिर भारत बुलाने में आपत्ति क्यों?












Click it and Unblock the Notifications