सुवेंदु अधिकारी का TMC MLA ने उड़ाया मजाक, कहा-'मैं पुरुष हूं, CBI-ED नहीं छू सकती'
नई दिल्ली, 22 सितंबर। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 'नबन्ना चलो' रैली के दौरान एक पुलिसकर्मी पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। उनके इस आरोप को लेकर अब टीएमसी विधायक इदरीस अली ने कुर्ता पहनकर बिना नाम लिए तंज कसा है। इदरीस ने जो कुर्ता पहना है उस पर लिखा है कि ईडी, सीबीआई मुझे नहीं छू सकती हैं, क्योंकि मैं एक पुरुष हूं। इदरीस ने कहा कि एक भाजपा नेता है, जो सोचता है कि उसे ईडी, सीबीआई नहीं छू सकती हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों भाजपा की तरफ से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस व ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भ्रष्टचार को लेकर 'नबन्ना चलो' रैली निकाली गई थी। इस रैली में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुवेंदु अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्होंने महिला पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि, एक वायरल वीडियो को लेकर तृणमूल का कहना है कि उनके साथ मारपीट नहीं की गई थी। बल्कि वह खुद हिरासत में लेने की कोशिश कर रही महिला पुलिस पर भड़क उठे थे।
विरोध के दौरान का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें महिला पुलिस जब उन्हें प्रिजन वैन में चढ़ने के लिए कहने लगी तो वो चिल्लाने लगे और कहने लगे कि'मुझे मत छुओ' मैं पुरुष हूं। अपने पुरुष साथियों को बुलाओ। वहीं, इससे पहले अधिकारी को पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया था कि, "मैं हर महिला की आंखों में मां दुर्गा को देखता हूं।" उनके इस वीडियो पर टीएमसी ने भाजपा के 56 इंच छाती को लेकर भी तंच कसा था।
बता दें कि 13 सितंबर को बंगाल के कुछ हिस्से युद्ध के मैदान में बदल गए थे। क्योंकि राज्य सचिवालय तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए थे। इस प्रदर्शन के दौरान मीना देवी पुरोहित और स्वप्न दासगुप्ता सहित कई पुलिस अधिकारी और भाजपा के कई कार्यकर्ता भी घायल हो गए थे। वहीं, बंगाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ें- CM जगन मोहन रेड्डी- आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी है












Click it and Unblock the Notifications