बीजेपी के घोषणापत्र को ममता ने बताया-गैर बंगालियों का गुजराती मेनिफेस्टो

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे सोनार बांग्ला संकल्प पत्र कहा है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण, मछुआरों को हर साल 6 हजार रुपए जैसे कई बाद बीजेपी ने अपने इस घोषणापत्र में किए हैं। अब बीजेपी के इस घोषणापत्र पर तृणमूल कांग्रेस की ओर प्रतिक्रिया आई है। टीएमसी ने इसे बाहरी और गुजराती घोषणापत्र बताया है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Saugata Roy ने BJP के Manifesto जारी करने पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
    tmc called bjp manifesto non Bengali Gujarati Manifesto

    टीएमसी ने बीजेपी के घोषणा पर ट्वीट कर लिखा कि, पहली बार, एक गैर-बंगाली ने बंगाल के लिए एक घोषणापत्र जारी किया क्योंकि बंगाल भाजपा के पास के एक भी यहां की मिट्टी का बेटा नहीं है जो ये कर सके। बंगाल इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा। पार्टी ने इस ट्वीट में #BengalRejectsGujaratiManifesto का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही टीएमसी ने एक फोटो भी जारी किया है।

    इस फोटो में एक तरफ ममता बनर्जी की फोटो है। जिसके आगे लिखा है दीदी का घोषणापत्र बंगाल के लोगों का है, बंगाल के लोगों द्वारा और बंगाल के लिए हैं। वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी का फोटो लगा है, जिसके आगे लिखा है कि, बीजेपी का घोषणापत्र बाहरी लोगों और गैर बंगालियों का है। गुजरात के लोगों द्वारा बंगाल को वोटरों को मूर्ख बनाने के लिए लाया गया है। टीएमसी ने बीजेपी के घोषणापत्र को जुमला बताया है। टीएमसी ने कहा कि आयुष्मान भारत सिर्फ यहां के 1 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाएगा, हम 10 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। टीएमसी ने कहा कि बीजेपी एक जुमला पार्टी है।

    बता दे कि, बीजेपी ने आज अपने घोषणापत्र में ऐलान किया कि, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण, मछुआरों को हर साल 6 हजार रुपए, केजी से पीजी तक लड़कियों की पढ़ाई फ्री करने और उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरबन में 3 नए एम्स खोलने की बात कही गई है। हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को रोजगार का वादा भी किया गया है। घोषणा पत्र में नोबल प्राइज की तर्ज पर टैगोर प्राइज देने का ऐलान भी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+