TMC सांसद Abhishek Banerjee के 'काफिले' पर हमला, पश्चिम बंगाल के झारग्राम में हुआ अटैक
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़- तृणमूल कांग्रेस के सांसद Abhishek Banerjee प्रदेश के झारग्राम से गुजर रहे थे। शुक्रवार शाम अभिषेक के काफिले की एक गाड़ी पर अटैक होने की खबर सामने आई।

तृणमूल कांग्रेस सांसद Abhishek Banerjee के काफिले पर हमला होने की खबर से हड़कंप मच गया। अभिषेक TMC सांसद होने के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं।
पश्चिम बंगाल में सांसद के काफिले के वाहन पर हमले से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमले के शिकार वाहन के सामने का शीशा क्रैक हुआ देखा जा सकता है।
हमल में बाल-बाल बचीं महिला मंत्री
झारग्राम जिले में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले में शामिल बंगाल के मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार पर हमला कर दिया। कार की विंडशील्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री ने कहा, मेरी कार का शीशा टूट गया, कुछ टुकड़ों से उन्हें चोट भी लगी।
Recommended Video
कुर्मी जनजाति से जवाब मांगेगी TMC
घटना के बाद मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा, आज जो घटना हुई उसके लिए हम कुर्मी जनजाति के एक-एक नेता से जवाब मांगेंगे। अगर उन्होंने जवाब नहीं दिया तो कल से तृणमूल कांग्रेस कुर्मी समुदाय के एक-एक नेता के पास जाएगी और जवाब लेगी...।
किस इलाके में हमला हुआ
बीरबाहा हांसदा टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के 'नव ज्वार' कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अभिषेक के काफिले पर हमले के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अभिषेक बनर्जी का काफिला झारग्राम में रोड शो पूरा करने के बाद लोढाशूली होते हुए शालबनी जा रहा था।
जाति के वर्गीकरण का विरोध
हमला कथित तौर पर कुर्मी समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने किया था। बता दें कि पिछले महीने से ही, कुर्मी समुदाय, जिसे वर्तमान में ओबीसी के रूप में वर्गीकृत किया गया है, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
जिन जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं, उसमें दक्षिण दिनाजपुर, पुरुलिया, झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर शामिल हैं। यहां अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग की गई है।
शुक्रवार को हमले के बाद बीरबाहा हांसदा ने कहा, "मैं खुद आदिवासी समुदाय से हूं, लेकिन आंदोलन वास्तव में इस तरह का नहीं है! हमने भी विरोध भी किए हैं, लेकिन यह असभ्य है।" घटना से आहत तृणमूल की महिला MLA हांसदा ने कहा, वे इस तरह की घटना का जवाब मांगेंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को कुर्मी समुदाय के आंदोलनकारी राजमार्ग संख्या 5 के दोनों ओर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी समय टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का काफिला इस इलाके से गुजरा तो प्रदर्शन में शामिल आक्रोशित लोगों ने 'चोर चोर' के नारे लगाए।
उग्र विरोध कर रही झारग्राम की स्थानीय जनता ने बीरबाहा हांसदा की कार पर ईंटें फेंकी। खबरों के अनुसार हांसदा की कार TMC सांसद के काफिले के अंत में थी। चलती गाड़ी के शीशे पर पत्थर लगने से मंत्री की कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
-
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications