'चुनाव से पहले फिर खून- खराबा...', बीजेपी- टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प को लेकर बोले सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले एक बार फिर हिंसक घटना समाने आई है। ऐसे में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट कर टीएमसी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति में रक्तपात की वापसी हो रही है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में शामिल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 'गुंडा' कहा और घटना की तुलना संदेशखाली से की।
टीएमसी सरकार को निशाने पर लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल के कैनिंग पुरबा विधानसभा के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों द्वारा बेरहमी से हमला किया गया है। हुसैन शेख, कैनिंग पुरबा विधायक के करीबी सहयोगी, सौकत मोल्ला ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। कैनिंग पुरबा मंडल नंबर 3 के सचिव बिवास मंडल और मंडल अध्यक्ष सुब्रत दास समेत हमारे कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए कैनिंग सब डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

घटना को लेकर भाजपा नेता ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सुवेंदु अधिकारी ने ईसीआई से अनुरोध करते हुए कहा, " अगर निर्वाचन आयोग 2021 के मतदान के बाद की हिंसा और 2023 के पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के नरसंहार की पुनरावृत्ति को रोकने का इरादा है, तो अब कार्रवाई करने का समय आ गया है...कृपया हुसैन शेख जैसे लोगों को सलाखों के पीछे रखें और सौकत मोल्ला जैसे लोगों को निगरानी में रखें क्योंकि उनके पास चुनावों में धांधली करने की मशीनरी है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का यही एकमात्र तरीका है।"












Click it and Unblock the Notifications