सुवेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा, अंतिम चरण में इस मुस्लिम-बहुल सीट से भी लड़ेंगी चुनाव

कोलकाता: नंदीग्राम में ममता बनर्जी के प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का दावा दोहराते हुआ कहा है कि मुख्यमंत्री के बारे में उन्हें पुख्ता जानकारी मिली है कि वह अंतिम चरण में एक और सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं। हालांकि, टीएमसी ने फिर से बीजेपी नेता के इस दावे को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को बंगाल की एक रैली में पीएम मोदी ने भी कुछ अफवाहों का हवाला देकर सीएम बनर्जी से इसी तरह के सवाल पूछ लिए थे, जिसके बाद से तृणमूल के नेता उनपर भड़के हुए हैं और जानबूझकर वोटरों को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।

Suvendu Adhikari has said that Mamata Banerjee will also contest from the Muslim-majority seat of Birbhum in the last phase

ममता बीरभूम की मुस्लिम-बहुल सीट से भी लड़ेंगी चुनाव- सुवेंदु
नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और ममता बनर्जी के पूर्व कैबिनेट सहयोगी सुवेंदु अधिकारी ने फिर से दावा किया है कि नंदीग्राम में उनकी जीत निश्चित है और बनर्जी के बारे में उन्होंने कहा है कि बीरभूम इलाके की किसी मुस्लिम-बहुल सीट से भी वो चुनाव लड़ेंगी, उनके पास इसके बारे में खास सूचना है। उन्होंने कहा है, 'उनको (ममता) मालूम है कि वह पश्चिम बंगाल की राजनीतिक जमीन खो चुकी हैं। मेरे पास खास जानकारी है कि वह अब बीरभूम इलाके की अल्पसंख्यक-बहुल सीट से अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल विधानसभा 2021 का चुनाव लड़ेंगी। '

नंदीग्राम में जीत चुकी हैं ममता- टीएमसी
गौरतलब है कि अधिकारी नंदीग्राम आंदोलन के समय से ममता के बेहद खास नेता थे, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने मंत्री पद और टीएमसी की सदस्यता दोनों छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। वह नंदीग्राम सीट के मौजूदा विधायक भी हैं और इसबार भी वहां सीएम के खिलाफ मैदान में हैं, जहां दूसरे चरण में गुरुवार को वोट डाले गए। इस बीच टीएमसी ने किसी दूसरी सीट से पार्टी सुप्रीमो के चुनाव लड़ने के उनके दावे को फिर से खारिज कर दिया है। पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ से कहा है, 'कोई कंफ्यूजन नहीं है....नंदीग्राम में ममता बनर्जी जीत चुकी हैं। वह किसी और दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। बीजेपी गंदे हथकंडे अपना रही है। इसमें कुछ भी कहने लायक नहीं बचा है कि वह नंदीग्राम में जीत रही हैं और तृणमूल बंगाल में जीतने जा रही है।'

पीएम मोदी ने सबसे पहले उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि गुरुवार को बंगाल की एक रैली में पीएम मोदी ने यह कहकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था कि 'दीदी, इन अफवाहों में क्या कोई सच्चाई है कि आप दूसरी सीट से भी पर्चा भरने जा रही हैं? आप पहले नंदीग्राम गईं और लोगो ने आपको जवाब दे दिया। यदि आप दूसरी जगह भी जाएंगी तो भी बंगाल की जनता आपको सही जवाब देने के लिए तैयार है।' बता दें कि टीएमसी चीफ इसबार अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर से चुनाव नहीं लड़ रही हैं और अधिकारी को टक्कर देने के लिए नंदीग्राम से चुनाव मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+