Manipur Violence: मणिपुर पर बोलीं ममता- INDIA घावों को भर देगा, सुवेंदु अधिकारी ने दिया करारा जवाब

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी द्वारा हिंसा से प्रभावित मणिपुर को लेकर ट्वीट करने के बाद सियासत तेज हो गई है। अब भारतीय जनता पार्टी ने उनपर जोरदार हमला बोला है। बंगाल से भाजपा के दिग्गज नेता सुभेंदु अधिकारी और भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है और पंचायत चुनाव में हुई हिंसा की याद दिलाई।

सबसे पहले ममता ने क्या कहा?
दरअसल, ममता बनर्जी ने मणिपुर हिंसा पर ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि मणिपुर की दिल दहला देने वाली कहानियां सुनकर मेरा दिल बहुत दुखता है। मानव जीवन को कभी भी नफरत के क्रूर प्रयोगों की पीड़ा नहीं सहनी चाहिए। फिर भी, सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी के सामने, हमें यह जानकर सांत्वना मिलनी चाहिए कि INDIA घावों को भर देगा और फिर से जोश भर देगा।

Suvendu Adhikari Mamata Banerjee Manipur Violence

सुवेंदु ने ममता बनर्जी को दिया करारा जवाब
भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के ट्वीट को लेकर जोरदार हमला बोला। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह राजनीतिक रूप से दुर्भावनापूर्ण ट्वीट है। ममता बनर्जी के प्रशासन ने राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की...पीएम मोदी की सरकार कुछ ही महीनों में 10 साल पूरे कर लेगी और उनकी सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति की है और वित्तीय स्थिति में भी सुधार हुआ है।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी दिया करारा जवाब
वहीं भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी ममता बनर्जी को करारा जवाब देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की कई घटनाएं हुईं। महिलाओं पर हमले हुए। ये पूरे देश ने देखा। इस घटना में 55 लोग मारे गए हैं। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+