BJP नेता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, कहा-'TMC कार्यकर्ताओं ने सनातनी भक्तों पर किया रॉड व तलवार से हमला'
पंश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा के दौरान सनातनी भक्तों पर तलवार से हमला किया।

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 'रथ यात्रा' के दौरान सनातनी श्रद्धालुओं पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस हमले की उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की।
अपने ट्वीट के जरिए अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बरुईपुर, दक्षिण 24 परगना स्थित बेटबेरिया के राधा मदन मोहन मंदिर में गीता जयंती महोत्सव पिछले 20 वर्षों से मनाया जा रहा है। ऐसे में कल 10 दिवसीय उत्सव का समापन रथ यात्रा के साथ होना था। लेकिन रथ परिक्रमा के दौरान गुंडों ने सनातनी भक्तों पर हमला किया।
अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि "गुंडों" ने पहले सड़क को बाधित किया और उसके बाद रथ यात्रा को रोका व जबरदस्ती हाथापाई की। वहीं, रथयात्रा के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो गुंडों ने लोहे की छड़ों, तलवारों और लाठियों से श्रद्धालुओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भक्तों इस पूर्व नियोजित हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस हमले में कई सनातनियों को भारी चोटें आईं हैं।
पुलिस पर FIR नहीं दर्ज करने का भी लगाया आरोप
अधिकारी ने इस हमले को लेकर पुलिस पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सनातनियों की तरफ से दी गई शिकायत को दर्ज करने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने टीएमसी विधायक पर भी बड़ा आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा कि टीएमसी विधायक ने "गुंडों" से मुलाकात की, लेकिन भक्तों से मिलने की जहमत तक नहीं उठाई।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ममता पुलिस ने विरोध करने के लिए एकत्र हुए भक्तों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। साथ ही उन्होंने वेस्ट बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि इससे बुरा क्या हो सकता है कि भक्त रथ यात्रा नहीं निकाल सकते? आपको बता दें कि अधिकारी ने यह आरोप पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर टीएमसी समर्थकों द्वारा काफिले पर किए गए हमले के बाद लगाया है।
ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : CBI अधिकारी तेलंगाना की MLC के कविता से पूछताछ करने पहुंचे












Click it and Unblock the Notifications