39 साल की इस ग्लैमरस एक्ट्रेस ने फिल्म में 30 Liplock Kiss से मचाया हंगामा, हीरो परेशान, लोगों के छूटे पसीने
Sonal Chauhan: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस आईं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। हालांकि हर किसी का स्टारडम लंबे समय तक कायम नहीं रह पाता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं सोनाल चौहान, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से देशभर में सनसनी मचा दी थी।
खूबसूरती, ग्लैमर और स्क्रीन प्रेजेंस ने सोनल को बनाया खास
भले ही सोनल चौहान का बॉलीवुड करियर बहुत लंबा नहीं रहा लेकिन उनकी खूबसूरती, ग्लैमर और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें आज भी फैंस के बीच खास बनाए रखा है। फिल्मों से दूरी के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

'मिस वर्ल्ड टूरिज्म' जीतकर बनाई अलग पहचान
आपको बता दें कि सोनल चौहान का जन्म उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2005 में सोनल चौहान ने इतिहास रचते हुए 'मिस वर्ल्ड टूरिज्म' का खिताब जीता था। खास बात ये रही कि ये उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बनी थीं। उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री में तेजी से पहचान दिलाई।
हिमेश रेशमिया के गाने में आईं नजर
इसके बाद सोनल चौहान ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के म्यूजिक एल्बम 'आप का सूरूर' (Aap Kaa Surroor) के गाने 'सांझो ना' में काम किया था, जहां से उन्होंने युवाओं के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई।
फिल्म 'जन्नत' ने बना दिया था नेशनल क्रश
-साल 2008 में सोनल चौहान ने इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ फिल्म 'जन्नत' (Jannat) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और सोनल चौहान रातोंरात स्टार बन गई थीं।
-फिल्म में सोनल की मासूमियत, ग्लैमरस अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। खासकर युवाओं के बीच उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी और वह उस दौर की सबसे चर्चित नई एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं।
30 लिपलॉक सीन ने मचा दिया था हंगामा
-'जन्नत' की सफलता के बाद फैंस को उम्मीद थी कि सोनल चौहान बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी लेकिन उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया।
-इसके बाद साल 2013 में वह नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) के साथ फिल्म 3G में नजर आई थीं। इस फिल्म ने अपनी कहानी से ज्यादा बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में करीब 30 लिपलॉक सीन फिल्माए गए थे, जिसने उस समय बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। लोगों के बीच ये किसिंग सीन्स चर्च का विषय बन गए थे। फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से लंबे समय तक खबरों में बनी रही।
तेलुगू फिल्मों में मिली नई पहचान
-हालांकि बॉलीवुड में सोनल चौहान ज्यादा सफल नहीं हो पाईं लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा, खासकर तेलुगू इंडस्ट्री में उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने तेलुगू फिल्म रेनबो (Rainbow) से डेब्यू किया था। इसके बाद वह रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म Balupu में नजर आई थीं, जहां उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद किया गया।
-सोनल चौहान को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी Nandamuri Balakrishna के साथ फिल्मों में मिली। लिजेंड, डिक्टेटर और रूलर जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा सोनल चौहान The Ghost और Adipurush जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
फिल्मों से हुईं दूर पर सोशल मीडिया पर छाया ग्लैमर
-आज भले ही सोनल चौहान फिल्मों में कम दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनके ग्लैमरस फोटोशूट, फिटनेस वीडियो और ट्रेडिशनल लुक्स को फैंस काफी पसंद करते हैं।
-39 साल की सोनल चौहान अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर काफी सजग हैं। यही वजह है कि आज भी उनके फैंस उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications