Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल आज, इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, आएंगे अच्छे दिन

Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल है, यह दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना का दिन माना जाता है। उत्तर प्रदेश में इसका विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से प्रभु हनुमान की पूजा करने पर भय, रोग, संकट और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन व्रत रखने और दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

Bada Mangal 2026

आज का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:51 am से 12:46 am
  • विजय मुहूर्त: 2:36 am से 3:31 am
  • गोधूलि मुहूर्त: 7:10 am से 7:30 am

वैसे तो बजरंगबली अपने हर एक भक्त से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं लेकिन आज चार राशियों पर उनकी विशेष कृपा है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक 4 राशियों के लिए बड़ा मंगल रहेगा बेहद लकी रहेगा और वो चार राशियां हैं- मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु।

  • मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए बड़ा मंगल ऊर्जा और सफलता लेकर आ सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। हनुमान जी की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़ा मंगल शुभ समाचार ला सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि का संकेत दे रहा है। यात्रा, शिक्षा और नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

बड़ा मंगल पर क्या करें और क्या न करें?

इस दिन क्रोध और नकारात्मक सोच से दूर रहें।मांस-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन न करें।गरीबों और जरूरतमंदों की मदद जरूर करें।हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।बड़ा मंगल केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा जीवन के बड़े से बड़े संकट को भी दूर कर सकती है।

शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक है बड़ा मंगल

बड़ा मंगल को शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी अपने भक्तों की हर मनोकामना सुनते हैं। जो लोग शनि दोष, भय, कोर्ट-कचहरी या नौकरी-व्यापार की परेशानियों से जूझ रहे हों, उन्हें आज जरूर राम भक्त हनुमान की पूजा करनी चाहिए। इस दिन लाल वस्त्र, लाल फूल, सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ होता है। साथ ही बंदरों को गुड़-चना खिलाने और जरूरतमंदों को भोजन कराने से पुण्य मिलता है।

यह पढ़ें:Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, संकटमोचन बरसाएंगे कृपा
यह पढ़ें:Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, संकटमोचन बरसाएंगे कृपा
यह पढ़ें:Hanuman Chalisa: 'ना डर ना संकट', रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
यह पढ़ें:Hanuman Chalisa: 'ना डर ना संकट', रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+