Delhi Excise Policy : CBI अधिकारी तेलंगाना की MLC के कविता से पूछताछ करने पहुंचे
Delhi Excise Policy scam में तेलंगाना की एमएलसी के कविता से सीबीआई पूछताछ करने पहुंची है। बता दें कि कविता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।

Delhi Excise Policy scam की CBI probe जारी है। Telangana की TRS MLC K Kavitha को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने समन भेजा था। आज सीबीआई अधिकारी कविता से पूछताछ करने पहुंचे हैं। सीबीआई अधिकारी कविता से पैसों की लेनदेन के मामले में सवाल करेंगे। बता दें कि इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी आरोप लगे हैं।
धारा 160 के तहत बयान दर्ज
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में तेलंगाना की एमएलसी और सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का बयान दर्ज कराने सीबीआई अधिकारी रविवार को उनके आवास पर पहुंचे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत बयान दर्ज करेगी।

सीबीआई अधिकारी किस लोकेशन पर सवाल करेंगे ?
के कविता से सीबीआई की पूछताछ से कुछ घंटे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की विधान परिषद सदस्या (एमएलसी) के कविता के आवास के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने कविता के आवास के पास बैरिकेड्स लगा दिए थे और किसी को भी उसके घर के पास जाने की अनुमति नहीं थी। पूछताछ हैदराबाद में कविता के बंजारा हिल्स स्थित आवास पर है।
कविता के समर्थकों की नारेबाजी !
ANI ने टीआरएस सूत्रों के हवाले से कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं को टीआरएस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे अनावश्यक रूप से आवास पर इकट्ठा न हों। सूत्रों ने कहा, 'हम एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे।' सीबीआई की पूछताछ से एक दिन पहले, हैदराबाद में "लड़ाकू की बेटी कभी नहीं डरेगी" के नारे के साथ कई पोस्टर देखे गए थे। पोस्टरों पर लिखा था, हम कविथक्का (Kavithakka) के साथ हैं।
TRS नेता कविता का बयान दर्ज करेगी CBI
गौरतलब है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने गत 6 दिसंबर को कहा था कि वह 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए अपने आवास पर उपलब्ध रहेंगी। कविता की यह प्रतिक्रिया सीबीआई की तरफ से भेजे गए पत्र के बाद आई। सीबीआई के लेटर में कहा गया था कि आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई टीम 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे कविता के आवास पर जाएगी और बयान दर्ज करेगी।
सीबीआई ने कविता को तीन दिसंबर को समन भेजा
सीबीआई के समन के जवाब में कविता ने जांच एजेंसी को पत्र लिखा था। व्यस्त कार्यक्रम के कारण 6 दिसंबर के समन को 11 से 15 दिसंबर (13 को छोड़कर) के बीच किसी भी समय स्थगित करने की मांग की थी। बता दें कि विगत तीन दिसंबर को सीबीआई ने कविता को 6 दिसंबर को पेश होने के लिए समन भेजा था।
कहां से शुरू हुई घोटाले की जांच
गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले के आरोपियों में से एक बताए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में उनका नाम नहीं है। सिसोदिया का नाम घोटाले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में है। चार्जशीट में आम आदमी पार्टी (AAP) के संचार प्रमुख विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली सहित सात आरोपियों को नामजद किया गया है। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति नहीं लागू की गई।
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाले में केसीआर की बेटी कविता को सीबीआई ने भेजा समन
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications