Aaj Ka Mausam: राजस्थान में लू के थपेड़े करेंगे परेशान, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में Rain Alert

Aaj Ka Mausam: चिलचलाती गर्मी से आज लोगों को फौरी राहत मिल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 13 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में बारिश और आंधी का अलर्ट

राजधानी दिल्ली के लिए 29 मई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है, जहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, 26 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में 26 से 29 मई के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे कई शहरों को इसका सामना करना पड़ सकता है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 26 और 27 मई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार, वैशाली, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, तथा भोजपुर जैसे जिलों में इसका अधिक प्रभाव दिख सकता है। यहां हवाएं 60 किमी/घंटे तक चलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 26 से 28 मई तक बारिश और आंधी की संभावना है। नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। देहरादून में 26 मई को अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C तक पहुंचने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 28 मई को आंधी-बारिश की चेतावनी है, जिसमें कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और किन्नौर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में 26 मई को अधिकतम तापमान 12°C और न्यूनतम 3°C रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, बूंदी, सीकर, उदयपुर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, अजमेर, जोधपुर, चूरू और धौलपुर में 26 मई को भीषण गर्मी की चेतावनी है। जयपुर में इस दिन अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 31°C तक पहुंचने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के राजगढ़, गुना, दमोह, सागर, जबलपुर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर, छतरपुर और विदिशा में 26 मई को भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है। भोपाल में इसी दिन अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 30°C रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+